सोना पहली बार ₹91 हजार के करीब:91 दिन में कीमत ₹14,804 बढ़ी, इस साल दाम ₹94 हजार तक जा सकते हैं

सोना ने आज यानी 1 अप्रैल को ऑल टाइम हाई बनाया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,802 रुपए बढ़कर 90,966 रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इससे पहले सोना 89,164 रुपए पर था। हालांकि चांदी के दाम में आज गिरावट है। ये एक किलो चांदी की कीमत 1,060 रुपए गिरकर 99,832 रुपए प्रति पर आ गई है। इससे पहले चांदी का भाव ₹1,00,892 प्रति किलो पर था। 4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत इस साल अब तक 14,804 रुपए महंगा हो चुका है सोना
इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 14,804 रुपए बढ़कर 90,966 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 13,815 रुपए बढ़कर 99,832 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। सोने में तेजी के 4 कारण इस साल 94 हजार रुपए तक जा सकता है सोना
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं गोल्ड ETF में निवेश भी बढ़ रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 94 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच सकता है। वहीं अगर चांदी की बात करें तो HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार इसकी कीमत में आगे भी तेजी देखने को मिल सकती है। साल के आखिर चांदी 1 लाख 8 हजार रुपए तक जा सकती है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

More From Author

येशू-येशू वाले ईसाई धर्मगुरु को रेप केस में उम्रकैद:कोर्ट ने सजा सुनाई, मोहाली में सिक्योरिटी बढ़ाई; पटियाला जेल में सजा काटेगा पादरी बजिंदर

PM बनने के सवाल पर योगी का जवाब:राजनीति मेरे लिए फुल टाइम जॉब नहीं; केंद्र से मतभेद होता तो यहां बैठ पाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *