सोना-चांदी के दाम ऑल टाइम हाई पर:गोल्ड ₹974 बढ़कर ₹1.07 लाख प्रति 10 ग्राम हुआ, इस साल ₹31,000 बढ़ा, चांदी ₹1.23 लाख के पार

सोने-चांदी के दाम आज यानी 8 सितंबर को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज सोना 974 रुपए बढ़कर 1,07,312 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले सोना 1,06,338 रुपए पर था। वहीं चांदी 198 रुपए बढ़कर 1,23,368 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले इसकी कीमत 1,23,170 रुपए थी। भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत इस साल सोना ₹31,000 और चांदी ₹37,000 महंगी हुई सोने की कीमतों में तेजी के 5 कारण इस साल ₹1 लाख 8 हजार तक जा सकता है सोना
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि अमेरिका के टैरिफ के चलते जियो पॉलिटिकल टेंशन बनी हुई है। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है और इसकी डिमांड भी बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 8 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं, चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है। सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें : हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के तहत एक अप्रैल से छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें : सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है। आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट या इससे कम कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है।

More From Author

मेहुल चोकसी का प्रत्यर्पण, केंद्र का बेल्जियम को लेटर:कहा- आर्थर रोड जेल में हेल्थ-बेड की सुविधा देंगे; बिजनेसमैन ₹13000 करोड़ के PNB फ्रॉड का आरोपी

नेपाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ जेन-जी का उग्र आंदोलन:संसद भवन तक पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *