सोना-चांदी के दाम ऑल टाइम हाई पर:10 ग्राम गोल्ड ₹1,06,446 पर, इस साल ₹30,000 महंगा हुआ; एक किलो चांदी ₹1.23 लाख के पार

सोने-चांदी के दाम आज यानी शुक्रवार, 5 सितंबर को नए हाई पर हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत आज 501 रुपए बढ़कर 1,06,446 पर पहुंच गई है। कल कीमत 1,05,945 रुपए प्रति 10 ग्राम पर थी। वहीं चांदी की कीमत आज 374 रुपए बढ़कर 1,23,581 रुपए के नए हाई पर पहुंच गई। कल एक किलो चांदी 1,23,207 रुपए में बिक रही थी। इस साल सोना ₹30,000 और चांदी ₹37,000 महंगी हुई इस साल ₹1.46 लाख तक जा सकती है चांदी की कीमत मार्केट एक्सपर्ट केडिया कमोडिटी के अनुसार, 2025 के आखिर तक एक किलो चांदी की कीमत 1.30 लाख रुपए तक पहुंच सकती है। मनीकंट्रोल अनुमान है कि चांदी में 34% की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे कीमत ₹1,46,000 प्रति किलोग्राम तक जा सकती है। यह अनुमान गोल्ड-सिल्वर रेश्यो के सामान्य स्तर (60:1) पर आधारित है। वहीं, सिटीग्रुप की रिपोर्ट में कहा गया है कि चांदी की कीमत ₹1,20,000 से ₹1,30,000 प्रति किलोग्राम के बराबर हो सकता है। इस साल ₹1 लाख 4 हजार तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि अमेरिका के टैरिफ के चलते जियो पॉलिटिकल टेंशन बनी हुई है। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है और इसकी डिमांड भी बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 4 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं, चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है। देश के 4 महानगरों में सोने-चांदी की कीमत सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें : हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के तहत एक अप्रैल से छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें : सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है। आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट या इससे कम कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है।

More From Author

महिला IPS को अजित पवार ने फोन पर धमकाया VIDEO:बोले- एक्शन रोको; अफसर का जवाब- कैसे मानूं कि आप बोल रहे

दुर्ग के स्कूल में तंत्र-मंत्र कर कोयल की बलि दी..VIDEO:प्रिंसिपल-ऑफिस के सामने तांत्रिक रंगोली, नींबू-सिंदूर मिला; टीचर्स ने टोटका काटने बैगा बुलाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *