सोना ऑलटाइम हाई पर, ₹1106 बढ़कर ₹1.09 लाख/10 ग्राम पहुंचा:इस साल कीमत ₹33,000 बढ़ी; चांदी ₹1.25 लाख के पार

सोने-चांदी के दाम आज यानी 9 सितंबर को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज सोना 1,106 रुपए बढ़कर 1,09,143 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले सोना 1,08,037 रुपए पर था। वहीं, चांदी 276 रुपए बढ़कर 1,24,689 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले इसकी कीमत 1,24,413 रुपए थी। वहीं, इस महीने यानी सितंबर में ही सोना 6,755 रुपए महंगा हो चुका है। 31 अगस्त को ये 1,02,388 रुपए पर था। वहीं चांदी की कीमत इस दौरान 7,117 रुपए बढ़ी है। 31 अगस्त को ये 1,17,572 रुपए पर थी। भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत इस साल सोना ₹33,000 और चांदी ₹39,000 महंगी हुई सोने की कीमतों में तेजी के 5 कारण इस साल ₹1 लाख 10 हजार तक जा सकता है सोना
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि अमेरिका के टैरिफ के चलते जियो पॉलिटिकल टेंशन बनी हुई है। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है और इसकी डिमांड भी बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 10 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं, चांदी इस साल 1 लाख 35 हजार रुपए तक जा सकती है।

More From Author

सरकारी नौकरी:RBI में ऑफिसर के 120 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; 10 सितंबर से आवेदन शुरू, ग्रेजुएट्स करें अप्लाई

सोशल मीडिया पर नहीं कर सकेंगे SSC पेपर्स का एनालिसिस:आयोग ने जारी किया नोटिस; डिस्‍कशन, शेयरिंग पर भी प्रतिबंध; 10 साल तक की जेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *