सेप्टिक टैंक में नवविवाहिता की लाश मिली:कवर्धा में 6 महीने पहले लव मैरिज, 4 माह से लापता थी; ससुर पर हत्या का शक

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में नवविवाहिता की लाश घर के सेप्टिक टैंक में मिली है। तेज बदबू आने पर परिवार और ग्रामीणों को शक हुआ, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। नवविवाहिता का नाम कामिनी निषाद है। उसने बांधाटोला गांव के रहने वाले भोजराज पटेल से 6 महीने पहले लव मैरिज की थी। शादी के 2 महीने बाद से ही वह लापता थी। ग्रामीणों ने ससुर जहर पटेल पर हत्या की आशंका जताई। पुलिस ससुराल पक्ष के सभी सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र का है। पहले ​देखिए ये 3 तस्वीरें… जानिए क्या है पूरा मामला दरअसल, कामिनी निषाद और भोजराज पटेल एक-दूसरे को पसंद करते थे। उन्होंने शादी करने का फैसला किया। जुलाई 2025 को दोनों ने शादी की। जिसके बाद कामिनी भोजराज के घर पर रहने लगी। लेकिन इस शादी से भोजराज के परिवार वाले नाराज थे। शादी के 2 महीने बाद यानी सितंबर में कामिनी अचानक घर से गायब हो गई। पति अपने स्तर पर उसे तलाशते रहा। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार उसने 7 नवंबर को थाने में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। बदबू आने पर दी गई पुलिस को सूचना गुरुवार को सेप्टिक टैंक से अचानक तेज बदबू आने लगी। जो कि दूर-दूर तक फैल गई। ऐसे में मौके पर परिवार के सदस्य और ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। सेप्टिक टैंक की जांच की गई। जांच के दौरान सेप्टिक टैंक में लाश मिली। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। शव डिकंपोज होना शुरू हो गया था। शव की पहचान कामिनी के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। ग्रामीणों ने मृतिका के ससुर पर हत्या का संदेह जताया है। PM रिपोर्ट के बाद कारण स्पष्ट होगा- पुलिस इस मामले में एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। हालांकि, मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ………………………………… क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… 7 साल पहले बेटे को मारकर सेप्टिक टैंक में डाला:धमतरी की वारदात, सौतेले बेटे से झगड़ा था,मारकर सीमेंट पोल में बांधा,टैंक में छिपा दिया छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बंद पड़े गोदाम के सेप्टिक टैंक से बरामद कंकाल मामले की गुत्थी सुलझा ली गई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सेप्टिक टैंक में मिला कंकाल आरोपी के सौतेले बेटे का है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

बुमराह को पहली बार टी-20 इनिंग में 4 सिक्स लगे:अर्शदीप ने 13 बॉल का ओवर फेंका, भारत की घर में सबसे बड़ी हार; रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स

न्यू चंडीगढ़ में टी-20 मुकाबला:भारत 51 रनों से हारा, लोकल बॉय गिल-अभिषेक कमाल नहीं दिखा पाए; फैंस निराश होकर लौटे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *