सेक्स रैकेट…1500 रुपए में बिकती थी लड़कियां:जगदलपुर में महिला दलाल बोली-कमरे में चले जाओ, लड़की मिल जाएगी, ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, 5 युवक-युवती पकड़ाए

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। किराए के मकान में 1500 रुपए में लड़कियां परोसी जा रही थी। पुलिस की टीम खुद ग्राहक बनकर पहुंची और मकान से 3 युवती और 2 युवकों को पकड़ लिया। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को शनिवार को सूचना मिली थी कि जगदलपुर के तेतरखूंटी इलाके में किराए के मकान में सेक्स रैकेट चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने प्लानिंग की। जिस मुखबिर ने सेक्स रैकेट के बारे में पुलिस को बताया था। पुलिस ने उससे दलाल का नंबर लिया। महिला ही चला रही थी सेक्स रैकेट सेक्स रैकेट चलवाने वाली दलाल महिला ही है। ग्राहक बनकर पुलिस ने ही उसे फोन किया। महिला ने फोन पर तेतरखूंटी का पता दिया। कहा कि, वहां चले जाएं, लड़की मिल जाएगी। लेकिन, 1 बार के 1500 रुपए लगेंगे। जब पुलिस पहुंची, तो कमरे में एक युवती मिली। 2 युवती जगदलपुर, एक ओडिशा की इसके अलावा, पास के दूसरे कमरे में युवतियां और युवक मिले। जिसके बाद बोधघाट थाने के जवानों ने छापेमारी कर सभी को पकड़ा गया। उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले गई। इनमें 3 युवतियों में 1 ओडिशा और 2 जगदलपुर की रहने वाली हैं। जबकि, 2 युवक विपिन एम जी. और प्रवीण ए पी है। सभी को भेजा गया जेल पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया है। बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने कहा कि, सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनके पास से 4500 रुपए कैश और कुछ फोन भी मिले हैं। फिलहाल, मामले में की जांच जारी है। …………………………………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… स्पेशल डिमांड पर रायपुर आईं रशियन गर्ल्स: थाने में मांगा चिकन, भाई ने उज्बेकिस्तान में किया मर्डर; पुलिस को विदेशी सेक्स रैकेट के मिले सबूत रायपुर के VIP रोड में विदेशी युवती के हंगामे का कनेक्शन इंटरनेशनल सेक्स रैकेट से जुड़ गया है। फिलहाल युवती के साथ उसका वकील दोस्त पुलिस की रिमांड में है। कस्टडी में युवती ने बॉयल चिकन खाने की रिक्वेस्ट की, जिसके बाद उसे चिकन दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

टीचर ने मोबाइल छीना तो छात्रा ने उतार ली चप्‍पल:इंजीनियरिंग स्‍टूडेंट ने लेक्‍चरर पर किया हमला, वीडियो वायरल होने पर सस्‍पेंशन

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:दुर्ग में पाकिस्तानियों की तलाश; नक्सलियों की बड़ी गुफा मिली; ग्राहक बनकर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश; VIDEO में 10 खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *