सेंसेक्स 900 अंक नीचे 81,500 पर आया:निफ्टी 300 अंक गिरा; वजह- 25% ऑयल सप्लाई का सबसे बड़ा रास्ता बंद कर सकता है ईरान

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी सोमवार, 23 जून को सेंसेक्स करीब 900 अंक नीचे 81,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 300 अंक की गिरावट है, ये 24,830 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से केवल 2 शेयरों में तेजी जबकि28 में गिरावट है। इंफोसिस, टेक महिंद्रा, जोमैटो सहित लगभग 13 शेयरों में 2% तक की गिरावट है। BEL और एयरटेल में 2% तक की तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 6 में तेजी और 44 में गिरावट है। NSE के सभी सेक्टर्स गिरकर कारोबार कर रहे हैं। रियल्टी 1.2%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1% और मेटल-FMCG-बैंकिंग शेयर्स 0.70% गिरे हैं। आज बाजार गिरने की सबसे बड़ी वजह क्या है? ईरान की संसद ने हाल ही में अमेरिकी हवाई हमलों के जवाब में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने का प्रस्ताव पास किया है। ये खबर से पूरी दुनिया में चिंता बढ़ गई है, क्योंकि होर्मुज ग्लोबल ऑयल ट्रेड का एक अहम रास्ता है। दुनिया का 20-25% कच्चा तेल इसी रास्ते से गुजरता है। ईरान के इस कदम से तेल की कीमत बढ़कर 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई है। तेल की कीमत बढ़ने का मतलब है महंगाई बढ़ेगी। इससे तेल आयात करने वाले देशों की इकोनॉमी पर बुरा असर पड़ता है। निवेशकों में डर है कि अगर तेल महंगा हुआ तो कंपनियों की लागत बढ़ेगी, मुनाफा घटेगा। ग्लोबल मार्केट में गिरावट 20 जून को विदेशी निवेशकों ने 7,941 करोड़ के शेयर खरीदे शुक्रवार को बाजार में रही थी बड़ी तेजी हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार, 20 जून को सेंसेक्स 1046 अंक चढ़कर 82,408 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 319 अंक की तेजी रही, ये 25,112 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में तेजी और 3 में गिरावट रही। एयरटेल, नेस्ले , MM के शेयरों में 3.2% तक की तेजी रही। मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट और एक्सिस बैंक में गिरावट रही। निफ्टी के 50 में से 44 शेयर्स चढ़कर बंद हुए। NSE के रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.11% की तेजी रही। हेल्थकेयर, बैंकिंग, IT, मेटल, मीडिया, फार्मा इंडेक्स 1.6% तक चढ़ा।

More From Author

33 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली का यलो-अलर्ट:मानसून की रफ्तार 2 दिनों तक धीमी रहेगी, प्रदेशभर में पिछले 6 दिनों में 22.69mm बारिश

रायपुर से जबलपुर जा रही कार पुल से नीचे गिरी:4 लोगों की हालत नाजुक, गाड़ी को पानी के अंदर से क्रेन से बाहर निकाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *