सेंसेक्स 900 अंक गिरकर 81,500 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी भी करीब 250 अंक लुढ़का, कल बाजार में रही थी 2975 अंक की तेजी

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी मंगलवार, 13 मई को शेयर बाजार में गिरावट है। सेंसेक्स करीब 900 अंक गिरकर 81,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 250 अंक की गिरावट है, ये 24,700 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट है। इंफोसिस और जोमैटो सहित कुल 5 शेयरों में 1% से ज्यादा की गिरावट है। सनफार्मा और इंडसइंड बैंक के शेयर करीब 2% ऊपर हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से 37 में गिरावट है। NSE के IT सेक्टर में 1.07% की गिरावट है। फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में करीब 2% की तेजी है। अमेरिका और जापान के बाजारों में तेजी विदेशी निवेशकों का बाजार पर भरोसा बरकरार कल बाजार में रही थी साल की सबसे बड़ी तेजी भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद सोमवार, 12 मई को सेंसेक्स 2975 अंक (3.74%) चढ़कर 82,430 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स की ये साल की सबसे बड़ी तेजी है। इससे पहले सेंसेक्स 15 अप्रैल को 1,577 पॉइंट या 2.10% चढ़ा था। सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में तेजी है। इंफोसिस के शेयर में 7.67%, HCL टेक में 5.97%, टाटा स्टील में 5.64%, जोमैटो में 5.51%, TCS 5.42 % और टेक महिंद्रा 5.36% की तेजी रही। ICICI बैंक और NTPC समेत कुल 7 शेयरों में 4.5% का उछाल देखने को मिला। इसके अलावा, बजाजा फिनसर्व और MM सहित कुल 5 शेयर्स 3.5% चढ़कर बंद हुए। सनफार्मा और इंडसइंड बैंक के शेयर में 3.4% की गिरावट रही। निफ्टी में भी 917 अंक (3.82%) की तेजी रही, ये 24,925 के स्तर पर बंद हुआ। NSE के IT इंडेक्स में 6.70%, रियल्टी में 5.93%, मेटल में 5.86%, फाइनेंशियल सर्विसेज में 4.21% और ऑटो में 3.41% की तेजी रही। वहीं, FMCG, मीडिया और बैंकिंग शेयर्स 3% से ज्यादा चढ़कर बंद हुए।

More From Author

एक्स आर्मी कैप्टन नहीं तो कर लें फार्म विड्रॉ:डिप्टी कमांडेंट भर्ती-बिना योग्यता आवेदन; RPSC ने दिया मौका, अन्यथा होगी कार्रवाई

इंडिगो की 6,एअर इंडिया की 8 शहर की फ्लाइट कैंसिल:अमृतसर जा रहा विमान दिल्ली लौटा; कल सीजफायर के 43 घंटे बाद 32 एयरपोर्ट्स खुले थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *