सेंसेक्स आज 23 अक्टूबर को 750 अंक चढ़कर 85,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 220 अंक की तेजी है, ये 26,090 के स्तर पर है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही इंडेक्स अपने ऑलटाइम हाई के करीब पहुंच गए हैं। सेंसेक्स ने 27 सितंबर 2024 को 85,478 और निफ्टी ने 26,277 का ऑलटाइम हाई बनाया था। आज के कारोबार में आईटी और FMCG शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी है। निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.80% और FMCG इंडेक्स 0.50% ऊपर है। अमेरिका-भारत में जल्द ट्रेड डील की उम्मीद से चढ़ा बाजार शेयर बाजार में ये तेजी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बयान के बाद आई है। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका दोनों देश ट्रेड डील पर काम कर रहे हैं। मिंट की एक रिपोर्ट में भी सोर्सेज का हवाला देकर कहा गया था कि ट्रेड डील पर बातचीत एडवांस्ड स्टेज में हैं। टैरिफ 50% से घटकर 15% तक हो सकता है। ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला कारोबार 21 अक्टूबर को FII ने 997 करोड़ के शेयर्स खरीदे मुहूर्त ट्रेडिंग में सेंसेक्स 63 अंक चढ़कर 84,426 पर बंद दिवाली के मौके पर 21 अक्टूबर को मुहूर्त ट्रेडिंग में सेंसेक्स 63 अंक ऊपर 84,426 पर बंद हुआ था। निफ्टी में 25 अंकों की तेजी रही। ये 25,869 के स्तर पर बंद हुआ। ऑटो, मीडिया और आईटी शेयरों में तेजी रही। PSU बैंक और रियल्टी सेक्टर गिरे। पिछले साल मुहूर्त ट्रेडिंग से अब तक सेंसेक्स 4702 अंक (5.90%) चढ़ा है। वहीं निफ्टी में 1565 अंक (6.44%) का उछाल रहा। 2024 में 1 नवंबर को मुहूर्त ट्रेडिंग हुई थी। तब सेंसेक्स 335 अंक की बढ़त के साथ 79,724 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में 99 अंक की उछाल रही, ये 24,304 पर बंद हुआ था।
