सेंसेक्स 750 अंक गिरा, 81,450 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी में 200 अंकों की गिरावट; IT और ऑटो शेयरों में ज्यादा बिकवाली

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी मंगलवार, 27 मई को सेंसेक्स करीब 750 अंक गिरकर 81,450 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 200 अंक की गिरावट है, ये 24,800 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में गिरावट एक में तेजी है। NTPC, बजाज फिनसर्व सहित कुल 11 शेयरों में 1.8% तक की गिरावट है। इंडसइंड बैंक में 0.70% की तेजी है। निफ्टी के 50 में से 44 शेयरों में गिरावट जबकि 6 में तेजी है। NSE के IT इंडेक्स में 0.93%, ऑटो में 0.60% और प्राइवेट बैंक में 0.73% की गिरावट है। मीडिया, फार्मा और रियल्टी में मामूली तेजी है। ग्लोबल मार्केट में गिरावट 26 मई को घरेलू निवेशकों ने 1,746 करोड़ के शेयर खरीदे ‘द लीला’ होटल्स का IPO का आज दूसरा दिन भारतीय लग्जरी होटल चेन ‘द लीला’ की पैरेंट कंपनी श्लॉस बैंगलोर लिमिटेड का IPO आज यानी 26 मई से सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हो गया है। रिटेल निवेशक इसके लिए 28 मई 2025 तक बोली लगा सकते हैं। इस इश्यू के जरिए कंपनी 3,500 रुपए जुटाना चाहती है। इस IPO में कंपनी 2,500 करोड़ रुपए के 5.75 करोड़ नए शेयर इश्यू करेगी। 1,000 करोड़ रुपए कीमत के 2.30 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें… कल बाजार में रही थी 455 अंक की तेजी हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार, 26 मई को शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 455 अंक चढ़कर 82,176 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 148 अंक की तेजी रही, ये 25,001 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में तेजी और 8 में गिरावट रही। महिंद्रा, HCL टेक, टाटा मोटर्स सहित कुल 9 शेयर्स 2.17% तक ऊपर बंद हुए। इटरनल यानी जोमैटो में 4.55% की गिरावट रही। निफ्टी के 50 में से 38 शेयरों में तेजी और 12 में गिरावट रही। NSE के सभी सेक्टर्स ऊपर बंद हुए। ऑटो इंडेक्स में 1.05%, मेटल में 0.94%, IT में 1.02% और रियल्टी में 0.76% की तेजी रही।

More From Author

देश में कोरोना से 10 की मौत, 1045 एक्टिव केस:महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 5 मौतें, एक हफ्ते में 787 नए मामले सामने आए

पाकिस्तान बोला- पीएम मोदी का बयान नफरत फैलाने वाला:खतरा लगा तो जवाब देंगे; PM ने कल कहा था- अपनी रोटी खाओ, वरना मेरी गोली है ही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *