सेंसेक्स 750 अंक ऊपर 82,650 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी 25,200 के पार; बैंकिंग, ऑटो और IT शेयरों में ज्यादा खरीदारी

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी मंगलवार, 24 जून को सेंसेक्स करीब 750 अंक चढ़कर 82,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 250 अंक की तेजी है, ये 25,200 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में तेजी है। अडाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स सहित 14 शेयर्स 3% तक ऊपर हैं। NTPC में मामूली गिरावट है। निफ्टी के 50 में से 46 शेयरों में तेजी है। NSE के सभी सेक्टर्स ऊपर हैं। निफ्टी PSU बैंकिंग 2.03%, रियल्टी 1.40%, IT 1.14%, ऑयल एंड गैस 0.7% और मेटल-ऑटो 1.3% चढ़ें हैं। बाजार में तेजी के 4 कारण एशियाई बाजारों में 2.5% तक की तेजी, अमेरिकी भी चढ़े 23 जून को विदेशी निवेशकों ने 5,592 करोड़ के शेयर खरीदे आज से ओपन हो रहे हैं तीन IPO इस हफ्ते कुल 6 मेन-बोर्ड IPO ओपन होंगे। लिस्ट देखिए… सोमवार को 500 अंक से ज्यादा गिरा बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन 23 जून को सेंसेक्स 511 अंक गिरकर 81,897 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 141 अंक की गिरावट रही, ये 24,972 पर पहुंच गया। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 9 में तेजी और 21 में गिरावट रही। HCL टेक, इंफोसिस और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर्स 2.3% तक गिरे। ट्रेंट और BEL में 3.4% की तेजी रही। निफ्टी के 50 में से 35 शेयर्स गिरकर बंद हुए। NSE के IT इंडेक्स में 1.48%, ऑटो में 0.92% और FMCG में 0.74% की गिरावट रही। मीडिया में 4.39% की तेजी रही। मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स भी चढ़कर बंद हुए। ——————————- बाजार से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… 25 जून बाजार के लिए अहम, रिवर्सल दिख सकता है: एक्सपर्ट से जानें ट्रेडिंग के लिए खास-समय और लेवल; 5 फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल शेयर बाजार के लिए 23 जून से शुरू होने वाला हफ्ता अहम होने वाला है। इजराइल-ईरान युद्ध और विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री से लेकर टेक्निकल फैक्टर्स बाजार की चाल तय करेंगे। इसके अलावा वेल्थ-व्यू एनालिटिक्स ने अपनी वीकली मार्केट आउटलुक रिपोर्ट में कुछ खास समय और स्तर बताए हैं, जो ट्रेडर्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। पूरी खबर पढ़ेने के लिए यहां क्लिक करें… इस हफ्ते बाजार में 17 नए IPO ओपन होंगे: इनमें 6 मेनबोर्ड IPO; मिनिमम ₹14,800 से शुरू कर सकते हैं निवेश शेयर बाजार में इस हफ्ते 6 मेनबोर्ड समेत कुल 17 नए IPO ओपन होंगे। इसमें फाइनेंस, इंफ्रा, इंडस्ट्रियल, फूड, टेक और जेम्स-ज्वेलरी जैसे अलग-अलग सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं। ब्रोकरेज फर्मों के मुताबिक, हाल के दिनों में लिस्ट हुए IPO की परफॉर्मेंस ने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया है। बाजार में लिक्विडिटी बढ़ी है, रिटेल और इंस्टीट्यूशनल निवेशकों की भागीदारी बढ़ रही है। इसके चलते फिर से बाजार में कई कंपनियां IPO लेकर आ रही हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

More From Author

25 जून को लॉन्च हो सकता है एक्सियम-4 मिशन:स्पेसएक्स के नए ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से दोपहर 12.01 बजे लॉन्च की संभावना; अबतक 6 बार टल चुका

अजमेर में 3-4 जुलाई को होगा असिस्टेंट प्रोफेसर एग्जाम:329 पदों पर होनी है भर्ती, 30 जून को डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *