सेंसेक्स 740 अंक की तेजी के साथ 77,500 पर बंद:निफ्टी भी 258 अंक चढ़ा, BSE स्मॉलकैप में 899 अंक की बढ़त रही

बजट से एक दिन पहले आज यानी 31 जनवरी को सेंसेक्स 740 अंक की तेजी के साथ 77,500 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 258 अंक की तेजी रही, ये 23,508 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, BSE स्मॉलकैप 899 अंक की तेजी के साथ 49,958 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 25 में तेजी और 6 में गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों से 44 में तेजी और 7 में गिरावट रही। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.44% की तेजी रही।
एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार रहा कल बाजार में रही थी तेजी इससे पहले कल यानी 30 जनवरी को सेंसेक्स 226 अंक की तेजी के साथ 76,759 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 86 अंक की बढ़त रही, ये 23,249 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में गिरावट थी। पावर और FMCG शेयर्स में तेजी थी। वहीं IT और ऑटो शेयर्स में गिरावट थी।

More From Author

करेंट अफेयर्स 31 जनवरी:IAF कैप्टन शुभांशु ISS पर जाने वाले पहले भारतीय बनेंगे; INSV ने धरती के सबसे सुदूर पॉइंट को पार किया

एक देश-एक चुनाव पर JPC की दूसरी बैठक:कमेटी ने सुझाव लेने के लिए लिस्ट बनाई; पूर्व चीफ जस्टिस, चुनाव आयोग, राजनीतिक दल शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *