सेंसेक्स 700 अंक गिकर 75,550 के स्तर पर आया:निफ्टी में 300 अंक की गिरावट; ट्रम्प के बयान से फार्मा शेयर टूटे

शेयर बाजार में आज यानी 4 अप्रैल को गिरावट रही। सेंसेक्स 500 अंक की गिरावट के साथ 75,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 200 अंक की गिरावट है, ये 23,050 के स्तर पर आ गया है। मेटल, आईटी और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में गिरावट और 4 में तेजी है। टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और LT सेंसेक्स के टॉप लूजर्स है। टाटा मोटर्स और टाटा स्टील में करीब 4% की गिरावट है। वहीं एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल टाप गेनर्स है। NSE सेक्टोरल इंडाइसेज में निफ्टी फार्मा, हेल्थकेयर और मेटल इंडेक्स करीब 4% गिरे हैं। ऑटो, आईटी और रियल्टी इंडेक्स में 2% से ज्यादा की गिरावट है। फार्मा पर अलग कैटेगरी के तहत टैरिफ लगाएंगे ट्रम्प अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फार्मा सेक्टर पर अलग कैटेगरी के तहत टैरिफ लगाने के बयान के बाद इस सेक्टर के शेयरों में बिकवाली है। ट्रम्प ने कहा, “मुझे लगता है कि फार्मा में टैरिफ उस स्तर पर आने वाला है, जो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। हम अभी फार्मा पर विचार कर रहे हैं… यह एक अलग कैटेगरी है, और हम निकट भविष्य में इसकी घोषणा करेंगे।” अमेरिकी बाजार 6% तक गिरा बाजार में गिरावट के तीन कारण कल सेंसेक्स 322 अंक गिरकर 76,295 पर बंद हुआ था कल यानी 3 अप्रैल को सेंसेक्स 322 अंक की गिरावट के साथ 76,295 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 82 अंक की गिरावट रही, ये 23,250 के स्तर पर बंद हुआ। आज IT, ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही। TCS, HCL टेक और टेक महिंद्रा के शेयर करीब 4% टूटे। वहीं पावर और फार्मा के शेयर में बढ़त रही।

More From Author

एक्टर मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन:मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में ली आखिरी सांस

सरकारी नौकरी:नेशनल हेल्थ मिशन, महाराष्ट्र में भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, सैलरी 50 हजार से ज्यादा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *