सेंसेक्स 600 अंक चढ़कर 83,400 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी 25,400 के पार; NSE के मेटल, IT और फार्मा सेक्टर में ज्यादा तेजी

हफ्ते के चौथे कारोबार दिन आज यानी गुरुवार, 26 जून को सेंसेक्स 600 अंक चढ़कर 83,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 200 अंक की तेजी है, 25,430 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में तेजी है। BEL और एयरटेल में 1% की तेजी है। कोटक और टेक महिंद्रा में 0.5% की गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 40 में तेजी है। NSE के मेटल सेक्टर में 0.8% की तेजी है। ऑटो, IT, फार्मा भी चढ़े हैं। रियल्टी और सरकारी बैंकिंग शेयरों में गिरावट है। ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार 25 जून को घरेलू निवेशकों ने 2,373 करोड़ के शेयर खरीदे अभी कुल 6 IPO में निवेश का मौका, लिस्ट देखें… बुधवार को 700 अंक चढ़ा था बाजार हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन आज यानी बुधवार, 25 जून को सेंसेक्स 700 अंक चढ़कर 82,756 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 200 अंक की तेजी है, ये 25,245 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में तेजी रही। टाइटन, महिंद्रा और इंफोसिस सहित कुल 16 शेयरों में 1-3.75% की तेजी रही। BEL में 1% की गिरावट रही। निफ्टी के 50 में से 42 शेयरों में तेजी रही। NSE के सभी सेक्टर्स चढ़कर बंद हुए। ऑटो, IT, मीडिया और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 2% तक की तेजी रही। ——————————- बाजार से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… इस हफ्ते बाजार में 17 नए IPO ओपन होंगे: इनमें 6 मेनबोर्ड IPO; मिनिमम ₹14,800 से शुरू कर सकते हैं निवेश शेयर बाजार में इस हफ्ते 6 मेनबोर्ड समेत कुल 17 नए IPO ओपन होंगे। इसमें फाइनेंस, इंफ्रा, इंडस्ट्रियल, फूड, टेक और जेम्स-ज्वेलरी जैसे अलग-अलग सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं। ब्रोकरेज फर्मों के मुताबिक, हाल के दिनों में लिस्ट हुए IPO की परफॉर्मेंस ने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया है। बाजार में लिक्विडिटी बढ़ी है, रिटेल और इंस्टीट्यूशनल निवेशकों की भागीदारी बढ़ रही है। इसके चलते फिर से बाजार में कई कंपनियां IPO लेकर आ रही हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

More From Author

रायपुर-रायगढ़ में तेज बारिश, 33 जिलों में यलो अलर्ट:दुर्ग-राजनांदगांव में हवा की रफ्तार 60 किमी रहेगी, धमतरी-गरियाबंद में बिजली गिरेगी; हफ्तेभर ऐसा ही मौसम

रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी में बस गिरी, 1 की मौत:7 घायल, 10 लापता; हिमाचल में 4 जगह बादल फटा, 2 की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *