आज यानी गुरुवार, 28 अगस्त को सेंसेक्स 600 अंक गिरकर 80,150 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 200 अंक की गिरावट है, ये 24,530 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट और 10 में तेजी है। HDFC बैंक, ICICI बैंक और HCLटेक के शेयरों में 1.6% तक की गिरावट है। जोमैटो, बजाज फाइनेंस और HUL ऊपर हैं। निफ्टी के 50 में 32 शेयर्स नीचे हैं, जबकि 18 चढ़कर कारोबार कर रहे हैं। NSE के सभी इंडेक्स में आज गिरावट है। IT, बैंकिंग, हेल्थकेयर और फाइनेंशियल सर्विसेज में सबसे ज्यादा गिरावट है। ग्लोबल मार्केट में गिरावट 26 अगस्त को FIIs ने 6,516 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे अमेरिकी टैरिफ से मंगलवार को 849 अंक गिरा था बाजार हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार, 26 अगस्त को शेयर बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स 849 अंक (1.04%) गिरकर 80,787 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 256 अंक (1.02%) की गिरावट रही, ये 24,712 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट और केवल 5 में तेजी रही। सनफार्मा और टाटा स्टील समेत कुल 17 शेयरों में 1% से 3.2% तक की गिरावट रही। HUL और मारुति के शेयर्स 2.35% चढ़े। निफ्टी के 50 शेयरों में से 37 में गिरावट और 13 में तेजी रही। NSE के FMCG इंडेक्स को छोड़कर सभी में गिरावट रही। मेटल, फार्मा, IT, रियल्टी और बैंकिंग इंडेक्स 2% से ज्यादा गिरे। —————————- ये खबर भी पढ़ें… 26 और 28 अगस्त को बाजार में रिवर्सल की उम्मीद: जानें सपोर्ट और रेजिस्टेंस के अहम लेवल; 5 फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल शेयर बाजार के लिए 25 अगस्त से शुरू होने वाले हफ्ते में दो दिन काफी अहम है। वेल्थव्यू एनालिटिक्स के डायरेक्टर हर्षुभ शाह के मुताबिक 26 और 28 अगस्त को बाजार में रिवर्सल दिख सकता है। वहीं 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी के कारण बाजार बंद रहेगा। इसके अलावा 4 कारोबारी दिन वाले इस हफ्ते में ग्लोबल मार्केट के संकेत, अमेरिकी टैरिफ से लेकर विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री और टेक्निकल फैक्टर्स बाजार की चाल तय करेंगे। पूरी एनालिसिस पढ़ें…
