आज यानी 20 मार्च को सेंसेक्स करीब 500 अंक चढ़कर 75,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में 100 अंक की तेजी है, ये 23,050 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज मीडिया, आईटी और ऑटो शेयर्स में सबसे ज्यादा तेजी है। निफ्टी मीडिया इंडेक्स 2% से ज्यादा चढ़ा है। निफ्टी आईटी में 1.60% की तेजी है। ऑटो इंडेक्स 1% ऊपर है। अमेरिकी बाजारों में रही तेजी आज ओपन होगा एरिसइंफ्रा सॉल्यूशंस का IPO
एरिसइंफ्रा सॉल्यूशंस लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO 20 मार्च को ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 25 मार्च तक बिडिंग कर सकेंगे। 28 मार्च को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। पूरी खबर पढ़ें कल बाजार में रही थी तेजी
इससे पहले कल यानी 19 मार्च को बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 147 अंक ऊपर 75,449 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 73 अंक की तेजी रही, ये 22,907 के स्तर पर बंद हुआ।
