सेंसेक्स 500 अंक चढ़कर 85,000 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी भी 150 अंक ऊपर; रियल्टी, हेल्थकेयर और फार्मा में ज्यादा खरीदारी

लगातार चार दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में आज यानी शुक्रवार 19 दिसंबर तेजी है। सेंसेक्स 500 अंक चढ़कर 85,000 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 150 अंक की तेजी है, ये 25,970 के स्तर पर है। सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में तेजी है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल, रिलायंस और जोमैटो के शेयरों में 1% से ज्यादा की तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 47 में तेजी है। NSE के सभी सेक्टर्स ऊपर हैं। रियल्टी, हेल्थकेयर और फार्मा में सबसे ज्यादा तेजी है। ग्लोबल मार्केट में तेजी कल DIIs ने ₹2,700 करोड़ के शेयर्स खरीदे कल बाजार में गिरावट रही थी शेयर बाजार में 18 दिसंबर को फ्लैट कारोबार देखने को मिला। सेंसेक्स 78 अंक गिरकर 84,482 पर बंद हुआ। निफ्टी में 3 अंक की गिरावट रही, ये 25,816 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में गिरावट और 14 शेयरों में बढ़त रही । आज ऑटो, फार्मा और एनर्जी शेयर्स में गिरावट रही। वहीं IT और मेटल सेक्टर के शेयर्स में बढ़त रही। ———————– ये खबर भी पढ़ें… सोना-चांदी के बाद प्लेटिनम 18 साल के रिकॉर्ड स्तर पर: इस साल 121% चढ़ा, 10g की कीमत ₹61,513; ऑटोमोबाइल सेक्टर में डिमांड से यह तेजी सोने-चांदी के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के साथ प्लेटिनम भी निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दे रहा है। ग्लोबल मार्केट में गुरुवार को प्लेटिनम के दाम 18 साल के ऊंचे स्तर 1,975 डॉलर प्रति औंस (1,78,227 रुपए प्रति 28.35 ग्राम) पर पहुंच गए। निवेशक कमजोर होती करेंसी से संभावित नुकसान से बचाव (हेजिंग) के लिए प्लेटिनम में निवेश कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

More From Author

MDSU का दीक्षांत समारोह 25 दिसंबर को होगा आयोजित:39 गोल्ड औरप 2 चांसलर मेडल दिए जाएंगे, लिस्ट वेबसाइट पर अपलोड

RRP सेमीकंडक्टर पूरी दुनिया में सबसे तेज उछाल वाला शेयर:₹15 रुपए का शेयर 20 महीने में ₹11,095 का हुआ; ट्रेडिंग पर पाबंदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *