सेंसेक्स 50 अंक चढ़कर 85,100 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी 26,000 के ऊपर; IT और मेटल शेयरों में तेजी, ऑटो, रियल्टी और बैंकिंग में बिकवाली

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी सोमवार, 29 दिसंबर को सेंसेक्स 50 अंक चढ़कर 85,100 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 10 अंक की तेजी है, ये 26,050 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 33 ऊपर कारोबार कर रहे हैं। NSE के IT, मेटल और मीडिया सेक्टर में तेजी है। ऑटो, रियल्टी और बैंकिंग नीचे हैं। ग्लोबल मार्केट मिलाजुला कारोबार घरेलू निवेशकों ने ₹1,773 करोड़ के शेयर्स खरीदे शुक्रवार को 367 अंक गिरकर बंद हुआ था बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार, 26 दिसंबर को शेयर बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स 367 नीचे 85,041 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 100 अंक की गिरावट रही, ये 26,042 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में गिरावट रही। बजाज फाइनेंस और एशियन पेंट्स समेत कुल 8 शेयरों में 1% से ज्यादा की गिरावट रही। टाइटन का शेयर 2.2% ऊपर बंद हुआ। निफ्टी के 50 शेयरों में 35 नीचे बंद हुए। NSE के IT, ऑटो, रियल्टी और बैंकिंग इंडेक्स में गिरावट रही। मेटल, FMCG और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में मामूली तेजी रही।

More From Author

आंध्र प्रदेश में टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में आग, 1 की मौत:यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन रुकवाई, 2 एसी कोच जले

मेक्सिको में ट्रेन पटरी से उतरी, इंजन पलटा:13 की मौत, 98 घायल, 250 यात्री सवार थे; मैक्सिकन नेवी की देखरेख में चलती है ट्रेन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *