सेंसेक्स 50 अंक गिरकर 80,800 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी 24,650 पर आया; NSE के ऑटो, मेटल और रियल्टी इंडेक्स फिसले

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी मंगलवार, 29 जुलाई को सेंसेक्स करीब 50 अंक गिरकर 80,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 20 अंक की गिरावट है, ये 24,660 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 14 में गिरावट है। BEL, जोमैटो और इंफोसिस के शेयर्स 2% तक की गिरावट है। अडाणी पोर्ट्स, रिलायंस और HCL टेक में मामूली तेजी है। निफ्टी के 50 में से 30 शेयरों में तेजी और 20 में गिरावट है। NSE का IT, मीडिया और प्राइवेट बैंकों के इंडेक्स गिरे हैं। वहीं, ऑटो, मेटल और रियल्टी शेयरों में मामूली तेजी है। ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार 28 जुलाई को FIIs ने 6,082​​​​ करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे लक्ष्मी इंडिया और आदित्य इन्फोटेक का IPO आज से ओपन IPO में निवेश करने वालों के लिए आज (मंगलवार, 29 जुलाई) से दो कंपनियों के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग ओपन हो रहे हैं। निवेशक इन IPO 31 जुलाई तक मिनिमम 14,850 रुपए से इन्वेस्ट कर सकते हैं। दोनों कंपनियों के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 5 अगस्त को लिस्ट होंगे। IPO से जुड़ी पूरी जानकारी पढ़ें…
कल 572 अंक गिरा था शेयर बाजार सोमवार (28 जुलाई) सेंसेक्स 572 अंक गिरकर 80,891 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 156 अंक की गिरावट रही, ये 24,681 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में गिरावट और 6 में तेजी रही। कोटक बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे ज्यादा 7.31% और 3.53% गिरे। कुल 15 कंपनियों के शेयर 1% से ज्यादा गिरकर बंद हुए। निफ्टी के 50 शेयरों में 35 में गिरावट और 15 में तेजी रही। NSE का रियल्टी इंडेक्स सबसे ज्यादा 4.07% गिरा। इसके अलावा, मीडिया 2.70%, प्राइवेट बैंक 1.65%, सरकारी बैंक 1.20% और मेटल 1.15% नीचे बंद हुए। ———————— ये खबर भी पढ़ें… बाजार में 29 जुलाई को ट्रेंड रिवर्सल दिख सकता है: जानें सपोर्ट और रेजिस्टेंस के अहम लेवल; इस हफ्ते 5 फैक्टर्स पर रहेगी नजर शेयर बाजार के लिए कल से शुरू होने वाले हफ्ते में 29 जुलाई की तारीख अहम है। वेल्थव्यू एनालिटिक्स के डायरेक्टर हर्षुभ शाह के मुताबिक इस दिन ट्रेंड रिवर्सल दिख सकता है। यानी, बाजार शॉर्ट-टर्म टॉप या बॉटम बना सकता है। इसके अलावा भारत-अमेरिका की ट्रेड डील, पहली तिमाही के कंपनियों के नतीजे से लेकर विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री और टेक्निकल फैक्टर्स बाजार की चाल तय करेंगे। पूरी एनालिसिस पढ़ें…

More From Author

हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटा, 2 की मौत:राजस्थान में बाढ़ जैसे हालात, सड़कों पर नाव चल रहीं; MP समेत 5 राज्यों में तेज बारिश

अब एएसओ के 64 पदों पर होगी भर्ती:RPSC ने फिर से मांगे आवेदन, कल से करें अप्लाई; 13 अगस्त लास्ट डेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *