सेंसेक्स 400 अंक गिरकर 84,600 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी भी 120 अंक लुढ़का; मेटल, फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में ज्यादा बिकवाली

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन आज यानी गुरुवार, 30 अक्टूबर को सेंसेक्स 400 अंक नीचे 84,600 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 120 अंक की गिरावट है, ये 25,930 पर है। सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में गिरावट है। एयरटेल और सनफार्मा के शेयरों में 1.5% तक की गिरावट है। LT का शेयर 2% चढ़ा है। निफ्टी के 50 में से 40 शेयर्स गिरे हैं। NSE मेटल, फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में गिरावट है। IT, बैंकिंग और रियल्टी में मामूली तेजी है। ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार 29 अक्टूबर को DIIs ने 2,492 करोड़ के शेयर्स खरीदे कल बाजार में 368 की तेजी रही थी शेयर बाजार में 29 अक्टूबर को तेजी रही। सेंसेक्स 368 अंक चढ़कर 84,997 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी करीब 117 अंक की तेजी रही। ये 26,054 के पर बंद हुआ है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट रही। मेटल और FMCG शेयर्स में ज्यादा खरीदारी देखने को मिली। ऑटो शेयर्स में गिरावट रही। वहीं आज ऑर्कला इंडिया लिमिटेड का IPO ओपन हुआ है। निवेशक इस IPO में 31 अक्टूबर तक बोली लगा सकेंगें। इस IPO की लिस्टिंग 6 नवंबर को होगी। ———————————– ये खबर भी पढ़ें… इस हफ्ते शेयर बाजार में तेजी की उम्मीद: रेंज 25,600 से 26,200 के बीच रह सकती है, 5 फैक्टर जो बाजार की चाल तय करेंगे सोमवार 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले हफ्ते में शेयर बाजार में तेजी का अनुमान है। दूसरी तिमाही के नतीजे, अमेरिका की भारत-चीन के साथ ट्रेड डील, ग्लोबल मार्केट संकेत, विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री से लेकर टेक्निकल फैक्टर्स बाजार की चाल तय करेंगे। पढ़ें पूरी एनालिसिस…

More From Author

ट्रम्प ने परमाणु हथियारों के परीक्षण का आदेश दिया:कहा- रूस और चीन के बराबर टेस्टिंग हो; पुतिन न्यूक्लियर पावर्ड मिसाइल टेस्ट कर चुके

रिटायर्ड जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई 8वें वेतन आयोग की अध्यक्ष:सुप्रीम कोर्ट की 5वीं महिला जज बनीं, परिसीमन आयोग की चेयरपर्सन रहीं, जानें कंप्लीट प्रोफाइल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *