सेंसेक्स 350 अंक गिरकर 81,750 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी भी 100 अंक फिसला; ऑटो और IT शेयरों में ज्यादा गिरावट

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन आज यानी बुधवार, 24 सितंबर को सेंसेक्स 350 अंक गिरकर 81,750 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 100 अंक की गिरावट है, ये 25,080 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में गिरावट है। टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा और एयरटेल के शेयर्स गिरे हैं। वहीं, NSE के सेक्टोरल इंडाइसेज में ऑटो, IT और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में सबसे ज्यादा गिरावट है। ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार अभी 2 IPO में निवेश का मौका 23 सितंबर को घरेलू निवेशकों ने ₹2,671 ​​करोड़ के शेयर्स खरीदे कल ऊपरी स्तर से 370 अंक गिरकर बंद हुआ था बाजार हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार, 23 सितंबर को सेंसेक्स 58 अंक गिरकर 82,102 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 33 अंक की गिरावट रही, ये 25,170 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स में 370 अंकों का उतार-चढ़ाव रहा। सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में गिरावट रही। टेक महिंद्रा, ट्रेंट, HUL, अल्ट्राटेक सीमेंट और एशियन पेंट्स के शेयर्स 2% तक गिरकर बंद हुए। एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, मारुति, SBI, कोटक बैंक, टाटा स्टील और NTPC के शेयर्स 2% तक चढ़े। निफ्टी के 50 में से 31 शेयर्स नीचे बंद हुए। NSE के मेटल और बैंकिंग इंडेक्स 1% चढ़कर बंद हुए। वहीं, FMCG, IT, मीडिया और रियल्टी शेयरों में गिरावट रही। ——————————- ये खबर भी पढ़ें… 22 और 24 सितंबर की तारीख बाजार के लिए अहम: जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस के अहम लेवल; 5 फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल इस हफ्ते शेयर बाजार के लिए 22 और 24 सितंबर की तारीख अहम है। वेल्थव्यू एनालिटिक्स के डायरेक्टर हर्षुभ शाह के मुताबिक इन दिनों के आसपास शॉर्ट-टर्म ट्रेंड चेंज हो सकता है। इसके अलावा ट्रंप की H-1B वीजा फीस हाइक, ग्लोबल मार्केट के संकेत, GST 2.0 लागू होने से लेकर विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री और टेक्निकल फैक्टर्स बाजार की चाल तय करेंगे। पूरी एनालिसिस पढ़ें…

More From Author

CWC की मीटिंग, दिल्ली से पटना के लिए निकले राहुल:तेलंगाना और कर्नाटक के CM पहुंचे; सोनिया और प्रियंका भी आएंगी

तुर्किये के राष्ट्रपति ने UN में फिर कश्मीर मुद्दा उठाया:कहा- भारत-पाकिस्तान सुरक्षा परिषद की मदद लें; 2019 से 6 बार जिक्र कर चुके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *