सेंसेक्स 33 अंक गिरकर 84,266 के स्तर पर बंद:निफ्टी भी 15 अंक लुड़का, ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयर्स में सबसे ज्यादा गिरावट रही

महीने के पहले कारोबारी दिन आज यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 33 अंक की गिरावट के साथ 84,266 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में भी 15 अंक की गिरावट रही, ये 25,796 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में गिरावट और 14 में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 29 में गिरावट और 21 में तेजी रही। NSE के ऑयल एंड गैस सेक्टर में सबसे ज्यादा 0.67% की गिरावट रही। एशियाई बाजार में बढ़त रही ट्रांजैक्शन फीस घटी: स्लैब स्ट्रक्चर में NSE और BSE ने बदलाव किया
NSE और BSE ने कैश और फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस ट्रेड के लिए लगने वाली ट्रांजैक्शन फीस में बदलाव किया है। NSE में कैश मार्केट के लिए अब ट्रांजैक्शन फीस 2.97 रुपए/लाख ट्रेडेड वैल्यू होगी। वहीं, इक्विटी फ्यूचर्स में ट्रांजैक्शन फीस 1.73 रुपए/लाख ट्रेडेड वैल्यू होगी। जबकि, ऑप्शंस में 35.03 रुपए/लाख प्रीमियम वैल्यू होगी। करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में NSE ने फ्यूचर्स के लिए ट्रांजैक्शन फीस 0.35 रुपए/लाख ट्रेडेट वैल्यू रखी है। करेंसी ऑप्शंस और इंटरेस्ट रेट ऑप्शंस में यह फीस 31.1 रुपए/लाख प्रीमियम वैल्यू होगी। पूरी खबर पढ़ें कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले महीने के पिछले महीने के आखिरी कारोबारी दिन यानी 30 सितंबर को सेंसेक्स 1272 अंक की गिरावट के साथ 84,299 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 368 अंक की गिरावट रही, ये 25,810 के स्तर पर बंद हुआ था।

More From Author

अक्टूबर में 6 बदलाव, कॉमर्शियल सिलेंडर 48 रुपए महंगा:पैन कार्ड और सुकन्या समृद्धि योजना के नियम बदले; फ्लाइट टिकट सस्ती हो सकती है

पाकिस्तान बोला- भारतीय सिख रुपए नहीं, अमेरिकी डॉलर लाएं:भारतीयों से हो रही धोखाधड़ी के चलते फैसला, नवंबर में पाकिस्तान जाएंगे हजारों सिख श्रद्धालु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *