सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 84,700 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी में 80 अंक की तेजी; ऑटो, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में खरीदारी

हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन आज यानी शुक्रवार, 31 अक्टूबर को सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 84,700 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 80 अंक की तेजी है, ये 25,950 पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में तेजी है। मारुति, TCS और भेल के शेयर्स ऊपर हैं। NTPC, टाटा स्टील और कोटक बैंक के शेयरों में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 29 में तेजी है। NSE के ऑटो, बैंकिंग और रियल्टी इंडेक्स में तेजी है। वहीं, मीडिया, मेटल और फार्मा में गिरावट है। ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार लेंसकार्ट का IPO आज से ओपन आईवियर कंपनी लेंसकार्ट का IPO आज यानी 31 अक्टूबर से ओपन हो रहा है। निवेशक इस IPO के लिए 4 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे। इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹382 से ₹402 प्रति शेयर है। निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 37 शेयर्स के लिए 14,874 रुपए से बोली लगा सकेंगे। कंपनी के शेयर 10 नवंबर को BSE-NSE पर लिस्ट होंगे। लेंसकार्ट इस IPO के जरिए करीब 7,278 करोड़ रुपए जुटाएगी। 30 अक्टूबर को DIIs ने 2,469 करोड़ के शेयर्स खरीदे कल सेंसेक्स 593 अंक गिरकर 84,404 पर बंद हुआ हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार, 30 अक्टूबर को सेंसेक्स 593 अंक गिरकर 84,404 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 176 अंक की गिरावट रही, ये 25,878 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 नीचे बंद हुए। एयरटेल, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा और इंफोसिस के शेयरों में 1.5% तक की गिरावट रही। LT और BEL चढ़कर बंद हुए। निफ्टी के 50 में से 40 शेयरों में गिरावट रही। NSE के सभी इंडेक्स में गिरावट रही। सबसे ज्यादा IT, FMCG, फार्मा, मेटल और हेल्थकेयर सेक्टर सबसे ज्यादा गिरे। ———————————– ये खबर भी पढ़ें… इस हफ्ते शेयर बाजार में तेजी की उम्मीद: रेंज 25,600 से 26,200 के बीच रह सकती है, 5 फैक्टर जो बाजार की चाल तय करेंगे सोमवार 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले हफ्ते में शेयर बाजार में तेजी का अनुमान है। दूसरी तिमाही के नतीजे, अमेरिका की भारत-चीन के साथ ट्रेड डील, ग्लोबल मार्केट संकेत, विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री से लेकर टेक्निकल फैक्टर्स बाजार की चाल तय करेंगे। पढ़ें पूरी एनालिसिस…

More From Author

सरकारी नौकरी:यूको बैंक में 532 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, ग्रेजुएट्स तुरंत करें अप्लाई

मास्‍टर की कुर्सी पर खुद बैठे, ब्‍लैकबोर्ड पर गलती सुधारी:टीचर देर से आते तो गाना गाकर विरोध किया, सरदार पटेल के छात्र जीवन के किस्‍से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *