हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी सोमवार, 25 अगस्त को सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 81,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक की तेजी है, ये 24,960 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी और 6 में गिरावट है। इंफोसिस, टेक महिंद्रा और TCS में तेजी है। ICICI, HDFC और बजाज फिनसर्व के शेयरों में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 39 में तेजी और 11 में गिरावट है। NSE के मीडिया इंडेक्स को छोड़कर सभी में तेजी है। IT करीब 2% ऊपर है। रियल्टी, मेटल और फार्मा में भी तेजी है। ग्लोबल मार्केट में तेजी 22 अगस्त को FIIs ने 1,623 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे शुक्रवार को 694 अंक गिरा था बाजार पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 22 अगस्त को सेंसेक्स 694 अंक गिरकर 81,307 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 214 अंक की गिरावट रही, ये 24,870 पर आ गया। सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में गिरावट रही, 7 ऊपर बंद हुए। एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा स्टील सहित कुल 12 शेयरों में 1% से 2.5% तक की गिरावट रही। महिंद्रा, मारुति और BEL चढ़कर बंद हुए। निफ्टी के 50 शेयरों में से 42 में गिरावट और केवल 8 में तेजी रही। NSE के मेटल इंडेक्स में 1.25%, PSU बैंकिंग में 1.12%, प्राइवेट बैंक में 1.06% और FMCG में 1.00% की गिरावट रही। मीडिया, फार्मा और हेल्थकेयर में मामूली तेजी रही। —————————- ये खबर भी पढ़ें… 26 और 28 अगस्त को बाजार में रिवर्सल की उम्मीद: जानें सपोर्ट और रेजिस्टेंस के अहम लेवल; 5 फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल शेयर बाजार के लिए 25 अगस्त से शुरू होने वाले हफ्ते में दो दिन काफी अहम है। वेल्थव्यू एनालिटिक्स के डायरेक्टर हर्षुभ शाह के मुताबिक 26 और 28 अगस्त को बाजार में रिवर्सल दिख सकता है। वहीं 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी के कारण बाजार बंद रहेगा। इसके अलावा 4 कारोबारी दिन वाले इस हफ्ते में ग्लोबल मार्केट के संकेत, अमेरिकी टैरिफ से लेकर विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री और टेक्निकल फैक्टर्स बाजार की चाल तय करेंगे। पूरी एनालिसिस पढ़ें…
