सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 81,100 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी में भी 80 अंक का उछाल; IT, मीडिया और बैंकिंग शेयरों में आज ज्यादा खरीदारी

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी मंगलवार, 9 सितंबर को सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 81,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 80 अंक की बढ़त है, ये 24,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में तेजी और 7 में गिरावट है। इंफोसिस, HCL टेक, टेक महिंद्रा और TCS के शेयरों में 3% तक की तेजी है। महिंद्रा, जोमैटो और टाइटन के शेयर गिरे हैं।

निफ्टी के 50 में 38 शेयरों में तेजी और 12 में गिरावट है। NSE के IT इंडेक्स में 1.65% की तेजी है। मीडिया, बैंकिंग और हेल्थकेयर में भी 1% तक की तेजी है। ऑटो और रियल्टी में गिरावट है। ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार 8 सितंबर को घरेलू निवेशकों ने ₹3,014 ​​करोड़ के शेयर्स खरीदे कल सेंसेक्स 77 अंक चढ़कर 80,787 के स्तर पर बंद हुआ हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 8 सितंबर को सेंसेक्स 77 अंक चढ़कर 80,787 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 32 अंक की बढ़त रही, ये 24,773 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में तेजी और 15 में गिरावट रही। टाटा मोटर्स और महिंद्रा के शेयरों में 4% से ज्यादा की तेजी रही। मारुति और अडाणी पोर्ट्स 2% से ज्यादा चढ़े। वहीं, ट्रेंट, एशियन पेंट्स और HCL टेक में 4% तक की गिरावट रही। निफ्टी के 50 में 26 शेयरों में तेजी और 24 में गिरावट रही। NSE के मेटल इंडेक्स में सबसे 3.30% की तेजी रही। मेटल, बैंकिंग और रियल्टी इंडेक्स चढ़े हैं। IT, FMCG और फार्मा में गिरावट रही। ————————– ये खबर भी पढ़ें… शेयर बाजार में 10 सितंबर को हाई-मोमेंटम मूव्स की उम्मीद: जानें सपोर्ट और रेजिस्टेंस के अहम लेवल; 5 फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल शेयर बाजार में कल से शुरू होने वाले हफ्ते में 10 सितंबर (±1 दिन) को हाई-मोमेंटम मूव्स दिख सकते हैं। वेल्थव्यू एनालिटिक्स के डायरेक्टर हर्षुभ शाह ने अपनी वीकली मार्केट रिपोर्ट में इसकी संभावना जताई है। इसके अलावा महंगाई दर के आंकड़े, ग्लोबल मार्केट के संकेत, अमेरिकी टैरिफ से लेकर विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री और टेक्निकल फैक्टर्स बाजार की चाल तय करेंगे। पढ़ें पूरी एनालिसिस…

More From Author

सरकारी नौकरी:MPESB ने 339 पदों पर निकाली भर्ती; आवेदन आज से शुरू, सैलरी 1 लाख 77 हजार तक

वर्ल्‍ड लिटरेसी डे आज, थीम- डिजिटल युग में साक्षरता:UNESCO ने 1966 में मान्‍यता दी; देश में चौथाई स्‍कूली बच्‍चे पढ़ रहे प्राइवेट ट्यूशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *