सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 81,000 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी में भी 100 अंक की बढ़त; मेटल, ऑटो और रियल्टी शेयरों में तेजी

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज शुक्रवार, 5 सितंबर को सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 81,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 100 अंक की तेजी है, ये 24,800 के ऊपर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी, 6 में गिरावट है। महिंद्रा, एशियन पेंट्स और पावर ग्रिड के शेयर्स 1% ऊपर हैं। ITC, HUL और सनफार्मा में गिरावट है। निफ्टी के 50 में से 43 शेयरों में तेजी और 7 में गिरावट है। NSE के IT, मेटल, ऑटो, रियल्टी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में तेजी है। अकेले FMCG नीचे है। ग्लोबल मार्केट में तेजी 4 सितंबर को घरेलू निवेशकों ने ₹2,233 ​​करोड़ के शेयर्स खरीदे कल बाजार में 150 अंक की तेजी रही थी GST में बदलाव के ऐलान के बाद गुरुवार, 4 सिंतबर को शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 150 पॉइंट चढ़कर 80,718 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 19 अंक की तेजी रही, ये 24,734 के स्तर पर बंद हुआ। आज के बाजार में ऑटो, FMCG और फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर्स में तेजी रही। सरकार ने इनपर GST कम करने का ऐलान किया है। IT, मीडिया, मेटल फार्मा और PSU बैंकिंग 1% तक गिरकर बंद हुए।

More From Author

गुरुग्राम की सोसाइटी में पानी भरा, लोग फंसे:पंजाब में ससराली बांध का हिस्सा टूटा, आर्मी बुलाई; राजस्थान के जयपुर में रोड पर 15 फीट गहरा गड्‌ढा

सरकारी नौकरी:रेलवे में 10वीं, 12वीं पास के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; 10 सितंबर से आवेदन शुरू, बिना एग्जाम के सिलेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *