सेंसेक्स 300 अंक गिरकर 82,050 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी 80 अंक नीचे 25,200 पर आया; NSE के IT, मेटल और रियल्टी सेक्टर में गिरावट

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी सोमवार, 13 अक्टूबर को सेंसेक्स करीब 300 अंक गिरकर 82,200 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 100 अंक की गिरावट है, ये 25,200 पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में गिरावट है। टाटा मोटर्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और इंफोसिस के शेयरों में 1% तक की गिरावट है। एशियन पेंट्स, जोमैटो और एयरटेल में बढ़त है। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 36 में गिरावट है। NSE के IT, मेटल, रियल्टी और ऑयल एंड गैस सेक्टर में 1% तक की गिरावट है। हेल्थकेयर और मीडिया सेक्टर में फ्लैट कारोबार है। ग्लोबल मार्केट में गिरावट, एशियाई बाजार 3% से ज्यादा गिरे 10 अक्टूबर को FII ने 1,708 करोड़ के शेयर्स खरीदे शुक्रवार को 328 अंक चढ़कर बंद हुआ था बाजार शुक्रवार, 10 अक्टूबर को सेंसेक्स 328 अंक चढ़कर 82,500 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 103 अंक की तेजी रही, ये 25,285 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी और 8 में गिरावट रही। PSU बैंक, रियल्टी और फार्मा सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। ——————- ये खबर भी पढ़ें… इस हफ्ते बाजार में तेजी की उम्मीद, 17 अक्टूबर अहम: महंगाई दर से लेकर टेक्निकल फैक्टर्स तय करेंगे चाल, जाने सपोर्ट-रजिस्टेंस के महत्वपूर्ण लेवल बीते हफ्ते बाजार में आई तेजी के बाद अगर इस हफ्ते निफ्टी को अपने ऑलटाइम के करीब पहुंचना है तो उसे चार अहम लेवल्स पार करने होंगे। 25322, 25434, 25566 और 25710। वहीं वेल्थव्यू एनालिटिक्स के डायरेक्टर हर्षुभ शाह के मुताबिक 17 अक्टूबर को बाजार में अच्छा मोमेंटम देखने को मिल सकता है। पूरी एनालिसिस पढ़ें…

More From Author

ट्रम्प बोले- मैं जंग रुकवाने में माहिर:ये नोबेल के लिए नहीं करता, अफगानिस्तान-पाकिस्तान की जंग इजराइल से लौटकर निपटाउंगा

टाटा ग्रुप में विवाद के बीच चंद्रशेखरन का कार्यकाल बढ़ा:अब 2032 तक टाटा सन्स के चेयरमैन रहेंगे, 2016 में जॉइन किया था ट्रस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *