सेंसेक्स 300 अंक गिरकर 79,500 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी में 100 अंक की गिरावट, NSE के मीडिया, बैंकिंग और रियल्टी शेयर सबसे ज्यादा टूटे

हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन आज यानी शुक्रवार, 25 अप्रैल को शेयर बाजार में तेजी के बाद गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 300 अंक गिरकर 79,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक की गिरावट है, ये 24,150 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में गिरावट है। । एक्सिस बैंक, अडाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और पावरग्रीड के शेयर में 3.5% तक की गिरावट है। TCS, इंफोसिस और रिलायंस के शेयर में 1% की तेजी है। निफ्टी के 50 में से 40 शेयरों में गिरावट है। NSE के मीडिया सेक्टर में 2.49%, सरकारी बैंकिंग में 1.66%, रियल्टी में 1.62%, फार्मा में 1.24% और मेटल में 1.2% की गिरावट है। IT शेयरों में मामूली तेजी है। ग्लोबल मार्केट में तेजी, विदेशी निवेशकों की खरीदारी जारी LIC ने वित्त 1.78 करोड़ नई पॉलिसियां बेचीं, शेयर 0.74% गिरा 7 दिन की तेजी के बाद कल गिरा था बाजार लगातार 7 दिन तेजी के बाद कल यानी गुरुवार, 24 अप्रैल को शेयर बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स 315 अंक गिरकर 79,801 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 82 अंक की गिरावट रही, ये 24,247 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट रही। हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में 4% से ज्यादा की गिरावट रही। इसके अलावा, जोमैटो, एयरटेल और ICICI बैंक के शेयर 1% गिरकर बंद हुए। वहीं, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा के शेयर में 3.3% की गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 31 में गिरावट रही। NSE के निफ्टी रियल्टी और FMCG इंडेक्स में सबसे ज्यादा 1.41% तक की गिरावट रही। इसके अलावा, ऑटो, IT और बैंकिंग में भी मामूली गिरावट रही।

More From Author

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू वेटिकन के लिए रवाना:पोप फ्रांसिस के फ्यूनरल में शामिल होगीं, अल्पसंख्यक मंत्री किरण रिजिजू भी साथ गए

भारत माला प्रोजेक्ट गड़बड़ी केस में ACB-EOW का छापा:17 से 20 अफसरों के ठिकानों पर रेड; SDM निर्भय साहू घर भी जांच जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *