हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 29 सितंबर को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 250 अंक की तेजी के साथ 80,650 पर कारोबार कर रहा। निफ्टी में भी करीब 100 अंक की तेजी है, ये 24,750 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 शेयर्स में तेजी और 9 शेयर्स में गिरावट है। NSE के मेटल और PSU बैंक सेक्टर में 1% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। ऑटो, IT, मीडिया, फार्मा, रियल्टी और प्राइवेट बैंक सेक्टर में भी तेजी है। सिर्फ FMCG सेक्टर में गिरावट देखने को मिल रही है। ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला कारोबार शेयर बाजार में आज से तीन IPO ओपन लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन कंपनी ग्लॉटिस लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आज (सोमवार) से ओपन हुआ है। इसके अलावा 29 सितंबर से ही फैबटेक टेक्नोलॉजीज लिमिटेड और ओम फ्रेट फॉरवर्डर्स लिमिटेड के इश्यू भी पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गए हैं। पूरी खबर पढ़ें… 26 सितंबर को FII ने 5,564 करोड़ के शेयर्स बेचे शुक्रवार को सेंसेक्स 733 अंक गिरकर बंद हुआ था बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 26 सितंबर को सेंसेक्स 733 अंक गिरकर 80,426 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 236 अंक की गिरावट रही, ये 24,655 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 शेयर्स गिरकर बंद हुए।
