हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार, 11 नवंबर को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 250 अंक गिरकर 83,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 80 अंक की गिरावट है, ये 25,500 के स्तर पर आ गया है। ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला कारोबार 10 नवंबर को FII ने ₹4,076 करोड़ के शेयर्स बेचे सोमवार को सेंसेक्स 319 अंक चढ़ा था हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 10 नवंबर को सेंसेक्स 319 अंक चढ़कर 83,535 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 82 अंक की तेजी रही, ये 25,574 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में तेजी देखने को मिली।
