सेंसेक्स 200 अंक चढ़कर 84,870 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी 26,000 के पार; मीडिया, मेटल और ऑयल एंड गैस शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन आज यानी बुधवार, 31 दिसंबर को सेंसेक्स 200 अंक चढ़कर 84,870 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 70 अंक की तेजी है, ये 26,000 के ऊपर है। सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 40 ऊपर कारोबार कर रहे हैं। NSE के सभी सेक्टर्स में तेजी है। मीडिया, मेटल ऑयल एंड गैस सेक्टर सबसे ऊपर हैं। ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार घरेलू निवेशकों ने ₹6,160 करोड़ के शेयर्स खरीदे कल बाजार में फ्लैट कारोबार रहा था हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी 30 दिसंबर को शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार रहा। सेंसेक्स 20 अंक गिरकर 84,675 पर बंद हुआ है। निफ्टी में 3 अंक की मामूली गिरावट रही, ये 25,938 पर बंद हुआ है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट रही। निफ्टी के 50 में 28 शेयर्स नीचे बंद हुए हैं। NSE के ऑटो, मेटल और बैंकिंग सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी रही। वहीं मीडिया, रियल्टी सेक्टर में बिकवाली देखने को मिली है।

More From Author

रेलवन एप से जनरल टिकट लेने पर 3% डिस्काउंट:5 दिन चढ़ने के बाद चांदी की कीमत ₹3,111 गिरी; बजट 2026 की तैयारी शुरू

करेंट अफेयर्स 31 दिसंबर:बांग्लादेश की पहली महिला पीएम खालिदा जिया का निधन; पिनाका रॉकेट की पहली फ्लाइट टेस्टिंग सफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *