सेंसेक्स 200 अंक चढ़कर 76,500 पर पहुंचा:निफ्टी 50 अंक ऊपर 23250 पर कारोबार कर रहा; रियल्टी शेयर्स में सबसे ज्यादा खरीदारी

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी, शुक्रवार 21 मार्च को सेंसेक्स करीब 200 अंक चढ़कर 76,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक की तेजी है, ये 23250 के स्तर पर है। निफ्टी रियल्टी में 2.7% की तेजी है। फार्मा और ऑटो करीब 1% ऊपर हैं। अमेरिकी बाजारों में रही गिरावट कल सेंसेक्स 899 अंक चढ़कर बंद हुआ था 20 मार्च को सेंसेक्स में 899 अंक (+1.19%) की तेजी रही, ये 76,348 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 283 अंक (+1.24%) चढ़कर 23,190 के स्तर पर बंद हुआ। NSE के सभी 19 सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान बंद हुए। आईटी और ऑटो शेयर सबसे ज्यादा चढ़े। निफ्टी ऑटो में 1.42% की तेजी रही। FMCG, मीडिया, रियल्टी और मेटल इंडेक्स में भी 1% से ज्यादा की तेजी रही। बैंकिंग इंडेक्स 0.72% चढा।

More From Author

ओला स्टोर्स पर रेड, 50 से ज्यादा इलेक्ट्रिक गाड़ियां जब्त:मेड इन इंडिया वेब ब्राउजर पर जल्द कर सकेंगे सर्चिंग; सोना ₹88,506 पर पहुंचा

अमेरिका से भारतीय रिसर्चर डिपोर्ट नहीं किया जाएगा:कोर्ट का आदेश, बदर खान सूरी पर हमास के लिए प्रोपेगैंडा फैलाने का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *