शेयर बाजार में आज यानी 3 अक्टूबर को साल की चौथी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 1,769 अंक (2.10%) की गिरावट के साथ 82,497 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 546 अंक (2.12%) की गिरावट रही, ये 25,250 के स्तर पर बंद हुआ। शेयर बाजार में बिकवाली से निवेशकों की वेल्थ 10.7 लाख करोड़ रुपए घट गई। गुरुवार, 3 अक्टूबर को BSE पर लिस्टेड कंपनियों का ओवरऑल मार्केट कैप 465 लाख करोड़ रुपए रहा गया। 1 अक्टूबर को यह लगभग 475 लाख करोड़ रुपए था। आज निवेशकों की वेल्थ ₹10.7 लाख करोड़ घट गई। 1 अक्टूबर को BSE का मार्केट कैप 4,65,25,538 आज ऑटो,एनर्जी, फाइनेंस और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही। BPCL, श्रीराम फाइनेंस और LT के शेयर्स में 4% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। ये निफ्टी के टॉप लूजर रहे। वहीं JSW स्टील का शेयर 1.33% की तेजी के साथ निफ्टी टॉप गेनर रहा। बाजार में गिरावट के 3 कारण एशियाई बाजार में मिला-जुला कारोबार 8 अक्टूबर को ओपन होगा गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग का IPO
गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO 8 अक्टूबर को ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 10 अक्टूबर तक बिडिंग कर सकेंगे। 15 अक्टूबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे। पूरी खबर पढ़े मंगलवार को बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले मंगलवार यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 33 अंक की गिरावट के साथ 84,266 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 15 अंक की गिरावट रही, ये 25,796 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर बाजार बंद था।
