सेंसेक्स 1400 अंक चढ़कर 75200 के पार पहुंचा:निफ्टी में 450 अंकों से ज्यादा की तेजी, फार्मा और मेटल शेयर सबसे ज्यादा चढ़े

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार (11 अप्रैल) को सेंसेक्स करीब 1400 अंक (1.54%) की तेजी के साथ 75,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 450 अंकों से ज्यादा की तेजी है, ये 22,850 के स्तर पर है। फार्मा और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी है। NSE के 50 शेयरों में से 46 में तेजी है। निफ्टी मेटल इंडेक्स 4.30% और फार्मा 2.50% ऊपर है। वहीं ऑटो और आईटी इंडेक्स करीब 2% ऊपर कारोबार कर रहे हैं। बाजार में तेजी की 2 वजह 1. अमेरिकी टैरिफ से 90 दिन की राहत: 9 अप्रैल को चीन को छोड़कर अन्य सभी देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ को 90 दिनों के लिए टालने के अमेरिकी राष्ट्रपति के फैसले के बाद वहां का बाजार 12% चढ़कर बंद हुआ था। वहीं अगले दिन सुबह यानी, 10 अप्रैल को एशियाई बाजारों में 10% तक की तेजी आई। भारतीय बाजार कल यानी गुरुवार 10 अप्रैल को महावीर जयंती के कारण बंद था। इसीलिए आज अमेरिकी और एशिया के अन्य बाजारों में गिरावट के बावजूद भारतीय बाजार ऊपर है। 2. भारत-अमेरिक ट्रेड डील होने की उम्मीद: 90 दिनों की अस्थायी राहत से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के बारे में चल रही चर्चाओं को गति मिलने की उम्मीद है। भारत के विपरीत चीन को टैरिफ़ में छूट नहीं दी गई है। इससे भारतीय एक्सपोर्टर्स को शॉर्ट टर्म में कॉम्पिटिटिव एडवांटेज मिल सकता है। अमेरिकी बाजार में 4% से ज्यादा की गिरावट बुधवार को गिरकर बंद हुआ था शेयर बाजार 9 अप्रैल को सेंसेक्स 380 अंक गिरकर 73,847 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 137 अंक की गिरावट रही, ये 22,399 के स्तर पर बंद हुआ। आईटी, मेटल, बैंकिंग और फार्मा शेयर सबसे ज्यादा टूटे हैं। NSE का निफ्टी PSU यानी सरकारी बैंक 2.52% नीचे हैं। वहीं निफ्टी IT 2.19%, निफ्टी फार्मा 1.97%, निफ्टी रियल्टी 1.90% और निफ्टी मेटल 1.48% गिरकर बंद हुए।

More From Author

यूपी-बिहार में बारिश-बिजली से 73 मौतें:आज 10 राज्यों में आंधी-बारिश की आशंका, मध्य प्रदेश के 30 जिलों में हीटवेव अलर्ट

सुकमा में फॉरेस्ट कर्मियों के घर ACB-EOW की रेड:तेंदूपत्ता बोनस राशि में हुए भ्रष्टाचार मामले में कार्रवाई; अलग-अलग 8 ठिकानों पर छापा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *