सेंसेक्स 100 अंक चढ़कर 84,900 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी में 30 अंक की बढ़त; बैंकिंग, फार्मा और ऑटो शेयरों में शुरुआती तेजी

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी मंगलवार, 28 अक्टूबर को सेंसेक्स 100 अंक चढ़कर 84,900 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 30 अंक की तेजी है, ये 26,000 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी है। NSE का PSU बैंकिंग इंडेक्स सबसे ज्यादा चढ़ा है। इसके अलावा, मीडिया, मेटल, फार्मा और ऑटो में भी तेजी है। ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार जयेश लॉजिस्टिक्स के IPO में निवेश का आज दूसरा दिन जयेश लॉजिस्टिक्स का IPO 27 अक्टूबर से ओपन हो गया है। निवेशक 29 अक्टूबर तक इसमें निवेश कर सकेंगे। कंपनी ने इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹116 से ₹122 तय किया है। IPO के जरिए कंपनी 28.63 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। 27 अक्टूबर को DIIs ने 2,492 करोड़ के शेयर्स खरीदे सोमवार को 567 अंक चढ़कर बंद हुआ था बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 27 अक्टूबर को सेंसेक्स 567 अंक ऊपर 84,779 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 171 अंक की तेजी रही, ये 25,966 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 शेयर्स चढ़कर बंद हुए। एयरटेल, SBI, रिलायंस और जोमैटो के शेयरों में 2% से ज्यादा की तेजी रही। कोटक बैंक, BEL और इंफोसिस गिरकर बंद हुए। निफ्टी के 50 में से 38 शेयरों में तेजी देखने को मिली। NSE के सेक्टोलर इंडाइसेज में PSU बैंक में 2.22%, रियल्टी में 1.46%, मेटल में 1.16% और ऑयल एंड गैस में 1.52% की तेजी रही। ———————————— ये खबर भी पढ़ें… इस हफ्ते शेयर बाजार में तेजी की उम्मीद: रेंज 25,600 से 26,200 के बीच रह सकती है, 5 फैक्टर जो बाजार की चाल तय करेंगे सोमवार 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले हफ्ते में शेयर बाजार में तेजी का अनुमान है। दूसरी तिमाही के नतीजे, अमेरिका की भारत-चीन के साथ ट्रेड डील, ग्लोबल मार्केट संकेत, विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री से लेकर टेक्निकल फैक्टर्स बाजार की चाल तय करेंगे। पढ़ें पूरी एनालिसिस…

More From Author

ट्रम्प ने जापान की नई प्रधानमंत्री तकाइची से मुलाकात की:ट्रेड और सिक्योरिटी पर बातचीत हुई; ट्रम्प को नोबेल के लिए नॉमिनेट करेगा जापान

सरकारी नौकरी:राजस्थान में स्टैटिकल ऑफिसर के 113 पदों पर निकली भर्ती ; आवेदन आज से शुरू, एज लिमिट 40 साल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *