सेंसेक्स 100 अंक चढ़कर 82,250 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी में भी 20 अंक का उछाल; GST कटौती और सेल बढ़ने से ऑटो शेयर्स चढ़े

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी मंगलवार, 23 सितंबर को सेंसेक्स 100 अंक चढ़कर 82,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 20 अंक की तेजी है, ये 25,220 पर है। सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में तेजी है। मारुति, महिंद्रा और टाटा मोटर्स के शेयरों में तेजी है। अल्ट्राटेक सीमेंट, सनफार्मा और अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में आज गिरावट है। निफ्टी के 50 में से 16 शेयर्स ऊपर हैं। NSE का ऑटो इंडेक्स आज करीब 2% ऊपर है। यह तेजी GST रेट में कटौती और सेल बढ़ने के चलते है। FMCG, रियल्टी और बैंकिंग शेयर्स फिसले हैं। ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार अभी 4 IPO में निवेश का मौका 22 सितंबर को घरेलू निवेशकों ने ₹2,583 ​​करोड़ के शेयर्स खरीदे H-1B वीजा के चलते कल IT शेयर्स में बड़ी गिरावट रही हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 22 सितंबर को सेंसेक्स 466 अंक गिरकर 82,160 से स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 125 अंक की गिरावट रही, ये 25,202 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में गिरावट रही। H-1B वीजा की फीस बढ़ोतरी के चलते IT शेयरों में बड़ी गिरावट रही। NSE का IT इंडेक्स सबसे ज्यादा करीब 3% गिरा है। इसके अलावा, फार्मा और हेल्थकेयर शेयर्स भी 1.5% तक गिरकर बंद हुए। ——————————- ये खबर भी पढ़ें… 22 और 24 सितंबर की तारीख बाजार के लिए अहम: जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस के अहम लेवल; 5 फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल इस हफ्ते शेयर बाजार के लिए 22 और 24 सितंबर की तारीख अहम है। वेल्थव्यू एनालिटिक्स के डायरेक्टर हर्षुभ शाह के मुताबिक इन दिनों के आसपास शॉर्ट-टर्म ट्रेंड चेंज हो सकता है। इसके अलावा ट्रंप की H-1B वीजा फीस हाइक, ग्लोबल मार्केट के संकेत, GST 2.0 लागू होने से लेकर विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री और टेक्निकल फैक्टर्स बाजार की चाल तय करेंगे। पूरी एनालिसिस पढ़ें…

More From Author

कोलकाता में रातभर बारिश, सड़कों पर 3 फीट पानी:यूपी के लखीमपुर में 5 मकान नदी में समाए; पश्चिमी राजस्थान से मानसून विदा

शारदीय नवरात्रि:लाल फूलों से सजा मां-दंतेश्वरी का दरबार, पीली आभा में सजी रायपुर की मां-महामाया; डोंगरगढ़ पैदल जाने वाले भक्तों के लिए बना कॉरिडोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *