आज यानी गुरुवार, 24 जुलाई को सेंसेक्स 100 अंक गिरकर 82,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 20 अंक की तेजी है, ये 25,200 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी और 15 में गिरावट है। टाटा मोटर्स, जोमैटो और HUL के शेयर 1.4% चढ़े हैं। ट्रेंट, कोटक बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर्स गिरे हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में तेजी और 20 में गिरावट है। NSE का निफ्टी मेटल, फार्मा और हेल्थकेयर इंडेक्स चढ़कर कारोबार कर रहे हैं। IT इंडेक्स 1.50% गिरा है। ग्लोबल मार्केट में तेजी 23 जुलाई DIIs ने 4,359 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे कल 540 अंक चढ़कर 82,727 पर बंद हुआ सेंसेक्स हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार (23 जुलाई) को सेंसेक्स 540 अंक चढ़कर 82,727 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 159 अंक की तेजी रही, ये 25,220 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी और 8 में गिरावट रही। टाटा मोटर्स, एयरटेल और बजाज फाइनेंस के शेयर 2.55% तक चढ़े। HUL, इंफोसिस और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर्स गिरकर बंद हुए। निफ्टी के 50 शेयरों में से 39 में तेजी और 11 में गिरावट है। NSE का निफ्टी मेटल, ऑटो, बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और फार्मा इंडेक्स चढ़कर बंद हुए। रियल्टी इंडेक्स करीब 3% नीचे आ गया। ———————————- ये खबर भी पढ़ें… 22-23 जुलाई को बाजार में तेज मूवमेंट दिख सकता है: जानें सपोर्ट और रेजिस्टेंस के अहम लेवल; 5 फैक्टर्स तय कर सकते हैं बाजार की चाल शेयर बाजार के लिए 21 से 25 जुलाई 2025 का हफ्ता काफी उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। वेल्थव्यू एनालिटिक्स के डायरेक्टर हर्षुभ शाह के मुताबिक- 22-23 जुलाई को तेज इंट्राडे मूवमेंट दिख सकता है। वहीं 24-25 जुलाई पोजिशनल ट्रेडर्स के लिए खास हैं। इसके अलावा भारत-अमेरिका की ट्रेड डील, पहली तिमाही के कंपनियों के नतीजे से लेकर विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री और टेक्निकल फैक्टर्स बाजार की चाल तय करेंगे। समझते हैं कि इस हफ्ते बाजार में क्या हो सकता है…
