सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा की गिरावट:80,700 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 200 अंक फिसला; बैंकिंग और IT शेयर टूटे

शेयर बाजार में आज यानी 2 जून को गिरावट है। सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 80,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 200 अंक की गिरावट है। ये 24,550 के स्तर पर कारोबार कर रही है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में गिरावट और 9 में तेजी है। बैंकिंग, ऑटो और IT शेयर में ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं FMCG और एनर्जी शेयर्स में बढ़त है। HDFC बैंक और HCL टेक में करीब 1.50% की गिरावट है। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार पिछले हफ्ते बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले पिछले हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार, 30 मई को भी शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 182 अंक गिरकर 81,451 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 83 अंक की गिरावट रही, ये 24,751 के स्तर पर बंद हुआ था।

More From Author

कॉमर्शियल LPG सिलेंडर अब ₹25.50 सस्ता मिलेगा:मई में सरकार ने ₹2.01 लाख करोड़ GST वसूला, भारत में ₹86 हजार करोड़ निवेश करेगा ADB

JEE एडवांस्ड में कोटा के राजित गुप्ता की पहली रैंक:सक्षम जिंदल की दूसरी रैंक, टॉपर्स बोले- तैयारी को लेकर कॉन्फिडेंट रहिए, गलतियों को मत दोहराइए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *