सेंसेक्स में 700 अंक की गिरावट:72,850 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 100 अंक टूटा; ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में बिकवाली

शेयर बाजार में आज यानी 30 मार्च को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 1,000 अंक (1%) की गिरावट के साथ 72,850 पर आ गया है। वहीं निफ्टी में भी करीब 200 अंक (1%) की गिरावट है, ये 22,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज ऑटो, मेटल और बैंकिंग शेयरों में ज्यादा बिकवाली है। बाजार गिरने की 3 बड़ी वजहें… एशियाई बाजार में भी गिरावट अमेरिकी बाजार में 27 मार्च को गिरावट रही क्रूड 2% बढ़कर 116 डॉलर प्रति बैरल पर आया आज कच्चे तेल के दाम में 2% की तेजी है, ये बढ़कर 116 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। 28 फरवरी को ईरान जंग शुरू होने से पहले कच्चे तेल के दाम 70 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास थे। शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले शुक्रवार यानी 27 मार्च को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 1690 अंक (2.25%) की गिरावट के साथ 73,583 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 486 अंक (2.09%) की गिरावट रही थी, ये 22,820 पर बंद हुआ था।

More From Author

इजराइली हमलों से ईरान के कई इलाकों में बिजली गुल:पावरग्रिड को नुकसान; राजधानी में लोग सड़कों पर उतरे, अल्ला हू अकबर के नारे लगाए

एमपी-छत्तीसगढ़, राजस्थान के युवा विधायकों का सम्मेलन:63 MLA दो दिन पढ़ेंगे संसदीय परंपराओं का पाठ, एजेंडे में विजन 2047 शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *