हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार, 12 नवंबर को सेंसेक्स 500 अंक चढ़कर 83,300 के पार कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 150 अंक की तेजी है। ये 25,850 के स्तर पर पहुंच गया है। आज के कारोबार में सबसे ज्यादा खरीदारी आईटी और बैंकिंग शेयरों में है। मार्केट में तेजी के 3 कारण ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला कारोबार मंगलवार को सेंसेक्स 336 अंक चढ़कर बंद हुआ था हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार, 11 नवंबर को सेंसेक्स 336 अंक चढ़कर 83,871 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 121 अंक की तेजी रही, ये 25,695 के स्तर पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान बाजार में गिरावट थी। फिर, सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से 600 अंक और निफ्टी 200 अंक रिकवर हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयर्स ऊपर बंद हुए।
