सेंसेक्स में 400 अंक से ज्यादा की गिरावट:77,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा, बैंकिंग, ऑटो और FMCG शेयर्स में बिकवाली

शेयर बाजार में आज यानी 11 मार्च को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 400 अंक की गिरावट के साथ 77,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 100 अंक की गिरावट है, ये 24,150 पर कारोबार कर रहा है। आज बैंकिंग, ऑटो और FMCG शेयर्स में गिरावट है। कच्चा तेल 88 डॉलर पर आया
ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई हैं। ब्रेंट क्रूड करीब 0.25% गिरकर 88 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वहीं अमेरिकी तेल (WTI) भी 83 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया है। एशियाई बाजारों में तेजी अमेरिकी बाजार में 10 मार्च को गिरावट रही 10 मार्च को FII ने ₹4,672 करोड़ के शेयर्स बेचे कल बाजार में रही थी तेजी
इससे पहले कल यानी 10 मार्च को शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 640 अंक (0.82%) की तेजी के साथ 78,205 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी करीब 233 अंक (0.97%) की तेजी रही, ये 24,262 पर बंद हुआ था।

More From Author

वर्ल्ड कप फाइनल में अभिषेक शर्मा की फिफ्टी:बासित अली बोले- काश ऐसे 2-3 खिलाड़ी पाकिस्तान में होते; आमिर ने उन्हें ‘स्लॉगर’ कहा था

भिलाई में सेक्स रैकेट, बंगाल से बुलाईं लड़कियां, VIDEO:पॉश इलाके के मकान में आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए, दूसरे जगहों पर भी सप्लाई होती थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *