सेंसेक्स में 400 अंक से ज्यादा की तेजी:निफ्टी में भी 150 अंक की बढ़त, NSE कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस में सबसे ज्यादा चढ़े

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी आज (मंगलवार, 7 जनवरी) सेंसेक्स में 400 अंक से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। ये 78,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 150 अंक की तेजी है ये 23,750 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में तेजी और केवल 3 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 46 में तेजी और 4 में गिरावट है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.05% और ऑयल एंड गैस में 1.38% की तेजी है। निफ्टी ऑटो और मीडिया में गिरावट देखने को मिल रही है। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार कल बाजार में रही थी बड़ी गिरावट हफ्ते के पहले कारोबारी दिन 6 जनवरी को सेंसेक्स 1258 अंक की गिरावट के साथ 77,964 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 388 अंक की गिरावट रही, ये 23,616 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, BSE स्मॉलकैप 1778 अंक गिरकर 54,337 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में गिरावट और 3 में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 43 में गिरावट और 7 में तेजी रही। जबकि एक शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुआ। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में सभी सेक्टर गिरावट के साथ बंद हुए। PSU बैंक सबसे ज्यादा 4.00% की गिरावट के साथ बंद हुआ। इसके साथ ही रियल्टी में 3.16%, मेटल में 3.14%,मीडिया में 2.71% और ऑटो सेक्टर 2.18% की गिरावट रही।

More From Author

दिल्ली में चुनाव का ऐलान आज:दोपहर 2 बजे इलेक्शन कमीशन की प्रेस कॉन्फ्रेंस; फरवरी में विधानसभा का कार्यकाल खत्म होगा

ट्रम्प ने कनाडा को US में मिलने का ऑफर दोहराया:कहा- अमेरिका अब और सब्सिडी नहीं दे सकता, ट्रूडो ये जानते थे इसलिए इस्तीफा दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *