सेंसेक्स में 300 अंक से ज्यादा की गिरावट:निफ्टी भी 70 अंक गिरा, ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली

सेंसेक्स आज यानी 20 फरवरी को 300 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 75,640 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 70 अंक की गिरावट है, ये 22,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में गिरावट और 9 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 29 में गिरावट और 21 में तेजी है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.03% की गिरावट है। विदेशी निवेशकों ने ₹1,881.30 करोड़ के शेयर बेचे कल गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार इससे पहले कल यानी 19 फरवरी को सेंसेक्स 28 अंक की गिरावट के साथ 75,939 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 12 अंक की गिरावट रही, ये 22,932 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, BSE स्मॉलकैप 1,071 चढ़कर 45,455 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट और 13 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 25 में गिरावट और 25 में तेजी थी। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के IT सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.30% की गिरावट थी।

More From Author

हमास आज 4 इजराइली बंधकों के शव लौटाएगा:इसमें 9 महीने की उम्र में किडनैप बच्चे की भी बॉडी; शनिवार को 6 बंधक रिहा करेगा

जॉब एजुकेशन बुलेटिन:राजस्थान मे 12वीं पास के लिए 13,398 भर्तियां निकलीं; 1.25 लाख सरकारी नौकरियों की भी घोषणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *