सेंसेक्स में 250 अंक से ज्यादा की गिरावट:निफ्टी भी 70 अंक गिरा, IT सेक्टर को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स लुढ़के

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 10 जनवरी को सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 77,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 70 अंक की गिरावट है, ये 23,440 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट और 5 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 43 में गिरावट और 8 में तेजी है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में IT सेक्टर को छोड़कर सभी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार लक्ष्मी डेंटल का IPO 13 जनवरी को ओपन होगा लक्ष्मी डेंटल लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO 13 जनवरी को ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 15 जनवरी तक बिडिंग कर सकेंगे। 20 जनवरी को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। पूरी खबर पढ़ें कल गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार इससे पहले कल यानी 9 जनवरी को सेंसेक्स 528 अंक की गिरावट के साथ 77,620 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 162 अंक की गिरावट रही, ये 23,526 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, BSE स्मॉलकैप 640 अंक गिरकर 54,021 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में गिरावट और 9 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 34 में गिरावट और 16 में तेजी थी। जबकि, एक शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुआ था। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में रियल्टी सेक्टर सबसे ज्यादा 2.73% की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

More From Author

कैंडिडेट्स ने भर्ती के लिए हर स्टेप पर पैसा दिया:छत्तीसगढ़ में ​​​​​​​पुलिस भर्ती घोटाले के सबूत वॉट्सऐप से मिले; रिश्वत ऑनलाइन दी गई

कैलिफोर्निया में लगी आग 40 हजार एकड़ में फैली:10 हजार से ज्यादा इमारतें तबाह, 10 की मौत; करीब 29 हजार एकड़ जमीन जलकर खाक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *