सेंसेक्स में 200 से ज्यादा अंक की तेजी:81,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 50 अंक ऊपर; बैंकिंग और ऑटो शेयर्स चढ़े

शेयर बाजार में आज यानी 12 सितंबर को तेजी है। सेंसेक्स 200 अंक चढ़कर 81,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 50 अंक की तेजी है। ये 25,050 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी और 6 में गिरावट है। बैंकिंग, ऑटो और IT शेयर में ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। वहीं आज 3 मेनबोर्ड सेगमेंट IPO अर्बन कंपनी, डेव एक्सीलरेटर और श्रृंगार हाउस में अप्लाई करने करने का आखिरी दिन है। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार कल बाजार में रही थी तेजी कल बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 123 अंक की तेजी के साथ 81,548 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 32 अंक की तेजी रही, 25,005 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 14 में गिरावट रही। आज एनर्जी और FMCG शेयर्स में बढ़त रही। वहीं ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में गिरावट रही।

More From Author

सिक्किम में लैंडस्लाइड, 4 की मौत:आगरा में 40 गांव डूबे; हिमाचल में बाढ़-बारिश से अब तक 380 की मौत

टेक्सास में भारतीय मूल के व्यक्ति का सिर काटा:पत्नी और बेटे के सामने हत्या की; टूटी हुई वॉशिंग मशीन को लेकर विवाद हुआ था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *