सेंसेक्स में 200 अंक से ज्यादा की तेजी:84,900 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 80 अंक चढ़ा; बैंकिंग और IT शेयर में बढ़त

शेयर बाजार में आज यानी 29 अक्टूबर को तेजी है। सेंसेक्स 200 अंक चढ़कर 84,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 80 अंक की तेजी है। ये 26,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी और 5 में गिरावट है। बैंकिंग और IT शेयर में ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। वहीं ऑटो शेयर्स में गिरावट है। वहीं आज ऑर्कला इंडिया लिमिटेड का IPO ओपन हुआ है। निवेशक इस IPO में 31 अक्टूबर तक बोली लगा सकेंगें। एशियाई बाजारों में तेजी कल बाजार में गिरावट रही इससे पहले हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स 151 अंक गिरकर 84,628 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 30 अंक की गिरावट रही, ये 25,936 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में गिरावट और 9 में गिरावट रही। IT, रियल्टी और FMCG में बिकवाली रही। वहीं मेटल और बैंकिंग शेयर्स में तेजी देखने को मिली है।

More From Author

मोन्था तूफान का छत्तीसगढ़ में असर…27 जिलों में अलर्ट:रायपुर सहित कई जिलों में बादल छाए, तेज हवा चल रही; गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी

ब्राजील में पुलिस रेड, 4 अफसरों समेत 64 की मौत:ड्रग माफिया के खिलाफ ऑपरेशन, एक साल प्लानिंग की; 2500 सैनिक शामिल हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *