सेंसेक्स में 200 अंक से ज्यादा की गिरावट:निफ्टी भी 70 अंक गिरा, ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली

सेंसेक्स आज यानी 21 फरवरी को 200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 75,480 के स्तर पर ओपन हुआ। निफ्टी में भी 70 अंक की गिरावट है, ये 22,830 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 33 में गिरावट और 17 में तेजी है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.09% की गिरावट है। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार कल गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार इससे पहले कल यानी 20 फरवरी को सेंसेक्स 203 अंक की गिरावट के साथ 75,735 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 19 अंक की गिरावट रही, ये 22,913 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, BSE स्मॉलकैप 599 अंक चढ़कर 46,054 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में गिरावट और 15 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 22 में गिरावट और 28 में तेजी थी। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के बैंकिंग, IT, फार्मा और FMCG सेक्टर गिरावट के साथ बंद हुए थे।

More From Author

13 राज्यों में बारिश का अलर्ट, UP में ओले गिरे:राजस्थान में ठंड बढ़ी, MP में टेंपरेचर गिरेगा; बर्फबारी से जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद

इजराइल में 3 बसों में बम धमाके:आतंकी हमले का शक, पार्किंग में खाली खड़ी थी बसें; देश भर में बस और ट्रेन सर्विस रोकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *