सेंसेक्स में 130 अंक से ज्यादा की गिरावट:निफ्टी भी 50 अंक गिरा, सरकारी बैंकिंग सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली

सेंसेक्स आज यानी 18 फरवरी को 130 अंक की गिरावट के साथ 75,860 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक की गिरावट है, ये 22,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में गिरावट और 9 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 41 में गिरावट और 9 में तेजी है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के PSU बैंकिंग सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.07% की गिरावट है। घरेलू निवेशकों ने ₹4,759.77 करोड़ के शेयर खरीदे कल तेजी के साथ बंद हुआ था बाजार इससे पहले कल यानी 17 फरवरी को सेंसेक्स दिन के निचले स्तर 75,294 से 702 अंक संभला था। यह 57 अंक की तेजी के साथ 75,996 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी निचले स्तर 22,725 से 234 अंक की रिकवरी देखने को मिली थी, ये 30 अंक की तेजी के साथ 22,959 स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 34 में तेजी और 16 में गिरावट थी। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के हेल्थकेयर सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.31% की तेजी थी।

More From Author

तपने लगा सूरज…4 जिलों में पारा 34 डिग्री पार:35 डिग्री के साथ जगदलपुर सबसे गर्म, 20 फरवरी के बाद 3 डिग्री लुढ़केगा न्यूनतम तापमान

यूक्रेन में सेना भेजने के लिए ब्रिटेन तैयार:PM स्टार्मर बोले- शांति सुनिश्चित करना मकसद; आज जंग पर रूस-अमेरिका में बातचीत संभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *