शेयर बाजार में आज यानी 6 नवंबर को तेजी है। सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 83,550 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब अंक की 70 तेजी है। ये 25,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में तेजी और 7 में गिरावट है। FMCG, ऑटो और IT शेयर में ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। वहीं मेटल शेयर्स में गिरावट है। वहीं आज मेनबोर्ड सेगमेंट IPO ऑर्कला इंडिया शेयर बाजार में 2.75% प्रीमियम के साथ 750 रुपए पर लिस्ट हुआ है। ग्लोबल मार्केट में तेजी ग्रो के IPO का आज दूसरा दिन स्टॉक ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म ग्रो की पेरेंट कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स का IPO आज दूसरा दिन है। रिटेल निवेशक इसमें 7 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे। कंपनी इस IPO 6632.30 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इसमें 1,060 करोड़ रुपए के 10.6 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं 5,572.30 करोड़ रुपए के 55.72 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल रहेंगे। 4 नवंबर को FII ने ₹1,067 करोड़ के शेयर्स बेचे मंगलवार को बाजार में गिरावट रही इससे पहले शेयर बाजार में 4 नवंबर को गिरावट रही। सेंसेक्स 519 अंक गिरकर 83,459 पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी में भी करीब 165 अंक की गिरावट रही। ये 25,597 पर बंद हुआ।
