सेंसेक्स में साल की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट:1390 अंक नीचे 76,024 पर बंद, निफ्टी 353 लुढ़का; रियल्टी और IT सेक्टर सबसे ज्यादा टूटे

वित्त वर्ष 2025-26 के पहले कारोबारी दिन आज यानी मंगलवार (1 अप्रैल) को शेयर बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स 1390 अंक (करीब 1.80%) गिरकर 76,024 के स्तर पर बंद हुआ। यह इस साल की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट है। इससे पहले सेंसेक्स में 28 फरवरी को 1414 (1.90%) अंक की गिरावट रही थी। निफ्टी में भी करीब 353 अंक (करीब 1.50%) की गिरावट रही, ये 23,165 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में गिरावट रही। HCL टेक, बजाज फिनसर्व, HDFC बैंक, बजाज फाइनेंस और इंफोसिस में सबसे ज्यादा करीब 4% गिरकर बंद हुए। NSE के 50 शेयरों में से 36 में गिरावट रही। सेक्टोरल इंडाइसेज की बात करें तो रियल्टी में 3.11%, कंज्यूमर ड्यूरेबल में 2.50%, IT में 2.45%, फार्मा में 1.73% और प्राइवेट बैंक में 1.21% की गिरावट रही।
ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार बाजार में गिरावट के तीन कारण: शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार (28 मार्च) को सेंसेक्स करीब 198 अंक गिरकर 77,414 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में करीब 72 अंकों की गिरावट रही, ये 23,519 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों मे से 11 में तेजी जबकि 19 में गिरावट रही। इंडसइंड बैंक में सबसे ज्यादा 3.5% की गिरावट रही। जबकि, कोटक महिंद्रा बैंक, HUL और ICICI बैंक में करीब 1% की तेजी रही। NSE के 50 शेयरों में से 19 में तेजी जबकि 31 में गिरावट रही। सेक्टोरल इंडाइसेज में निफ्टी मीडिया सबसे ज्यादा 2.29% गिरा। निफ्टी आईटी में 1.76% और निफ्टी रियल्टी में 1.42% की गिरावट रही। ऑटो, IT, मीडिया और रियल्टी सेक्टर में 2% की गिरावट है। जबकि FMCG और प्राइवेट बैंक में मामूली तेजी रही। —————————————————————– बिजनेस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें कॉमर्शियल सिलेंडर ₹44.50 तक सस्ता हुआ:कार खरीदना हुआ महंगा, यूनिफाइड पेंशन स्कीम शुरू; 1 अप्रैल से हुए 10 बड़े बदलाव नया महीना यानी अप्रैल अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। अब 12 लाख रुपए तक की कमाई पर इनकम टैक्स नहीं देना होगा। इसके अलावा आज से मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, किआ इंडिया, हुंडई इंडिया और होंडा की गाड़ियों के दाम बढ़ गए हैं। पूरी खबर पढ़ें

More From Author

सुप्रीम कोर्ट यूपी में बुलडोजर एक्शन पर बोला- झकझोर दिया:प्रयागराज में घर गिराने पर कहा- यह अमानवीय; 10-10 लाख मुआवजा देने का आदेश

कल से दुनियाभर में जैसे को तैसा टैक्स लगाएंगे ट्रम्प:बोले- भारत टैरिफ घटाने को राजी; चीन, जापान, साउथ कोरिया इसके खिलाफ एकजुट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *